Connect with us

राज्य-राजधानी

हल्द्वानी में तनाव बरकरार, मुख्यमंत्री और एडीजी पहुंचे

Published

on

Loading...
Loading...

घायलों से मिलकर स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी, घटना का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक फरार

गुरुवार को हुई सांप्रदायिक हिंसा में पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने पांच दंगाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। लगभग 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी इस घटना में घायल हुए थे। इसके बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है। शनिवार को कर्फ्यू में कुछ देर के लिए ढील दी गई थी। इस बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और एडीजी हल्द्वानी पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री ने घायल पुलिसकर्मियों से मिलकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। कस्बे में अभी भी तनाव बरकरार है। इस बीच नैनीताल जिला प्रशासन ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दे दिया है। मजिस्ट्रेट को 15 दिनों के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी और दंगाइयों को रासुका में निरोध किए जाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। इस घटना में 16 दंगाइयों को चिन्हित कर लिया गया है। जिनका मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक है और वह फरार बताया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page