Connect with us

राज्य-राजधानी

ज्ञानवापी छोड़ने के लिए तैयार, पहले बीजेपी कैलाश मानसरोवर को चीन से कराएं आजाद : मौलाना तौकीर रजा

Published

on

Loading...
Loading...

बरेली। काशी के ज्ञानवापी में हिंदू देवी देवताओं से जुड़े मंदिर के साक्ष्य मिलने के पश्चात हिंदू पक्ष को ज्ञानवापी सौंपने के बारे में लेकर यूपी के बरेली जिले में आईएमसी (इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि, “आस्था की बात है तो हम ज्ञानवापी मस्जिद, मथुरा की ईदगाह सब देने के लिए तैयार हैं, लेकिन पहले मानसरोवर को चीन से आजाद कराएं। वह भी पहले भारत का ही हिस्सा था। हम भी साथ चलने के लिए तैयार हैं”।

उन्होंने आगे कहा कि, मुसलमानों से नफरत क्यों करते हो ? हिंदुस्तान की रग में मुसलमान बसा हुआ है। नसों से खून खींच दोगे तो बचेगा क्या? हमें बहुत छेड़ा गया है, अब छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल पर पाबंदी लगा देनी चाहिए।

Loading...

उत्तराखंड के हल्द्वानी में उपजे विवाद को लेकर उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नरेंद्र मोदी से शिक्षा लिया है। जैसे मुख्यमंत्री रहते नरेंद्र सिंह मोदी ने गुजरात में दंगा कराया तो वह प्रधानमंत्री बन गए। इसीलिए धामी भी सोच रहे हैं कि वह भी प्रधानमंत्री बन जाएं। वहां जिन लोगों का नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई धामी की संपत्ति से की जाए। सुप्रीम कोर्ट को बुलडोजर के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेना चाहिए। देश में अमन बनाए रखना है तो बुलडोजर को रोकना जरूरी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page