Connect with us

अपराध

प्रेम प्रसंग में छत पर पहुंचे युवक ने की किशोरी की पिटाई, पुलिस ने भेजा जेल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के कोनिया इलाके में बीती देर रात प्रेम प्रसंग में एक युवक ने किशोरी के साथ जमकर मारपीट की, जिसमें किशोरी घायल हो गयी। पीड़ित किशोरी की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने युवक को गिरफ्तार हिरासत में ले लिया।

Loading...

प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड निवासी किशोरी अपनी एक सहेली के साथ कोनिया इलाके में एक किराये के मकान में रहती है। इस दौरान रात्रि में उसके घर के छत पर तालिब आलम निवासी जलालीपूरा नामक युवक आया। इसके बाद किसी बात को लेकर किशोरी ने मारने-पीटने लगा जिससे किशोरी के सर में चोट आई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page