Connect with us

राज्य-राजधानी

यूपी के किसानों से ज्यादा खुश है तेलंगाना के किसान : मनोज सिंह डब्लू

Published

on

सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू इन दिनों तेलंगाना में धान की खेती में व्यस्त हैं, लेकिन विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर निशाना साधने में नहीं चूक रहे है। राजनीति में सीमा बंधन तोड़ते हुए हैदराबाद से चन्दौली के सांसद व भाजपा के जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, चन्दौली में किसान भाई धान की फसल बेचने के जद्दोजहद में जुटे है। फसल नुकसान होने पर भी मुआवजा नहीं मिलता।

तेलंगाना में खेती के लिए सरकार की ओर से प्रदत्त सुविधाओं के बारे में बताते हुए कहा कि, तेलगांना के किसान साल में तीन बार धान की खेती करते हैं, जिसके लिए उन्हें सरकार की ओर निःशुल्क बिजली, पानी, समय पर उर्वरक व अन्य सरकारी सुविधाएं उपलब्ध होती है। इतना ही नहीं फसल कटने के बाद यहां के किसान अपने धान को बेचकर अपनी आय को बढ़ा रहे हैं। यहां कभी भी खरीद के अभाव में किसानों के धान सड़ने, गलने, भींगने जैसी समस्याएं नहीं होती है और ना ही किसी प्रकार का आंदोलन करते हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa