बड़ी खबरें
देश के प्रसिद्ध वैज्ञानिक को लेक्चर देते समय आया हार्टअटैक
कानपुर | आईआईटी कानपुर कैंपस में आयोजित एल्युमिनाई मीट कार्यक्रम को संबोधित करते समय वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. समीर खांडेकर को मंच पर ही हार्टअटैक आ गया | उन्हें दर्द उठने लगा और वो बैठ गए तो लोगों को लगा की स्पीच देते हुए वो शायद भावुक हो गए हो | उनके चेहरे पर पसीना आ गया और वहीं बेहोश होकर गिर गए | मंच पर उनके गिरते ही लोगों में हड़कंप मच गया | वहां मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें रावतपुर कॉर्डियोलाजी हॉस्पिटल ले गए | जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया | उनके आखिरी शब्द थे, “अपनी सेहत का ध्यान रखना” |
प्रो.समीर, प्रोफेसर होने के साथ डीन ऑफ स्टूडेंट अफेयर का भी कार्यभार देखते थे | उनके नाम पर 8 पेटेंट है | उनकी उम्र 55 साल थी | उनके परिवार में माता पिता के अलावा उनकी पत्नी प्रघन्या खांडेकर और बेटा प्रवाह खांडेकर हैं |
