Connect with us

वाराणसी

नगर आयुक्त ने किया नगर निगम कार्यालय का निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: नगर आयुक्त द्वारा बीमा सेल, स्वास्थ्य विभाग, फॉर्म विभाग एवम् आलोक विभाग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निम्न निर्देश दिए गए:-

स्वास्थ्य विभाग में कई अभिलेख कार्यालय में इधर-उधर रखा हुआ पाया गया जिसे निष्प्रोयोज अभिलेखों की बिडिंग कराए जाने हेतु विभाग को नियमानुसार कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के सेवा पुस्तिका पर सभी कार्मिकों की प्रमाणित फोटो लगाए जाने के निर्देश दिए गए।

नगर निगम मुख्यालय में लगी लिफ्ट निरीक्षण के दौरान खराब पाई गई जिसे ठीक कराए जाने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान फॉर्म विभाग के उपस्थिति पंजिका में संतोष कुमार भारती, प्रथम श्रेणी लिपिक द्वारा अवकाश बिना स्वीकृत कराए प्रार्थना पत्र उपस्थिति पंजिका में पाया गया। संतोष कुमार भारती बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर होने के दृष्टिगत संतोष कुमार भारती को चेतावनी जारी करने हेतु निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान आलोक विभाग में उपस्थिति पंजिका जीर्ण- शीर्ण अवस्था में पाई गई जिसे तत्काल बदले जाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान:- अनूप कुमार बाजपेई, अपर नगर आयुक्त/डॉक्टर एन.पी. सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी/कार्यालय अधीक्षक शशिकांत एवम् नाजिर मौके पर उपस्थित थे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page