Connect with us

वाराणसी

मिशन शक्ति फेज-04 अभियान के अंतर्गत एण्टी रोमियो व महिला बीट अधिकारियों द्वारा क्षेत्रों में भ्रमण कर महिलाओं/बालिकाओं किया जा रहा है जागरुक

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। महिला बीट अधिकारियों (शक्ति दीदी) द्वारा गाँव-गाँव जाकर महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा हेतु चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों एवं उनके उत्पीड़न की रोकथाम हेतु समस्त थानों पर शक्ति दीदी/महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत थानों पर गठित महिला सुरक्षा दल व थाना पर नियुक्त महिला बीट पुलिस कर्मियों द्वारा थाना क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों प्रमुख चौराहों/कस्बों/प्रमुख बाजारों/मन्दिरों आदि के आस-पास गश्त/चेकिंग करते हुए महिलाओं व बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के लिये जागरुक किया जा रहा है।
महिला बीट अधिकारियों (शक्ति दीदी) द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अन्तर्गत गांव, कस्बों एवं सार्वजनिक स्थानों, मिशन शक्ति कक्ष में चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को उच्चाधिकारियों के नम्बर व नारी सुरक्षा/मिशन शक्ति अभियान के तहत हेल्प लाइन नम्बर वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 व साइबर हेल्पलाइन 1930 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page