Connect with us

वाराणसी

अवधेश राय हत्याकांड:”सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं” कहावत हुई सत्य

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी। 32 साल पूर्व हुए चेतगंज थाने के सामने चर्चित अवधेश राय हत्याकांड में आज न्यायालय द्वारा उनके हत्यारे मुख्तार अंसारी को आजीवन कारावास एवं ₹1लाख जुर्माने की सजा सुनाई गई। स्व अवधेश राय मां भवानी के सच्चे भक्त थे और उन्हीं के द्वारा हथुआ मार्केट स्थित दुर्गा पूजा पंडाल प्रीमियर बॉयज क्लब की स्थापना की गई थी, न्यायालय द्वारा जैसे ही मां भगवती के इस भक्त के हत्यारे को सजा सुनाई गई उसी समय प्रीमीयर बॉयज क्लब हथुआ मार्केट के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई और क्लब के कोषाध्यक्ष डॉक्टर संजय गुप्ता की अगुवाई में सदस्यों ने हथुआ मार्केट एवं आसपास के क्षेत्रों में मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page