Connect with us

वाराणसी

ट्रामा सेण्टर में ईसीजी की सुविधा है और ओटी क्रियाशील है-मु0चि0अ0

Published

on

Loading...
Loading...

डिजिटल एक्स-रे छुट्टी के दिनों में भी खुला रहता है

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...
   वाराणसी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी ने बताया कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय परिसर स्थित ट्रामा सेण्टर में ईसीजी की सुविधा है। ट्रामा सेण्टर में ओटी क्रियाशील है। डिजिटल एक्स-रे छुट्टी के दिनों में भी खुला रहता है। चिकित्सालय में

फिजिशियन एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ तैनात हैं।उन्होंने बताया कि सुपर स्पेशिलिटी चिकित्साधिकारी के पद स्वीकृत नहीं हैं और न ही तैनात हैं।
उन्होंने बताया कि मानसिक चिकित्सालय, पाण्डेयपुर में मिर्गी की कुछ दवायें जैसे- Syp. Carbamazepine and Tab. Phenytoin Sodium और साथ ही डिप्रेशन की दवाये जैसे- Tab. Escitaloparm and Tab. ल Tianeptine उपलब्ध हैं। इसके अलावा Risperidone, Tab. Olanzapine and Tab. Divalproex दवाये भी उपलब्ध हैं और वर्तमान में चिकित्सालय में दवाओं की आपूर्ति उ०प्र० मेडिकल सप्लाईज कारपोरेशन लिo द्वारा की जाती है, जिनकी आपूर्ति पिछले काफी समय से बाधित रही है। बजट उपलब्ध न होने के कारण स्थानीय स्तर पर भी इसे क्रय कर उपलब्ध करा पाना संभव नहीं हो पा रहा है। जो दवायें
चिकित्सालय में उपलब्ध नहीं रहती हैं, उन्हें चिकित्सालय परिसर में स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र से खरीदने हेतु मरीजों/परिजनों को निर्देशित किया जाता है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page