Connect with us

अपराध

बड़ागाँव पुलिस नें पत्नी की हत्या के मुकदमें में वाँछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...


वाराणसी: अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में थाना बड़ागाँव पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 0101/2023 धारा- 302/315/316 भा0द0वि0 में वांछित अभियुक्त सुमित भुइया पुत्र मनोज भुइया निवासी किरि दौर खेलारी स्टेशन थाना मैक्लुस्कीगंज ( नेकलोसीगंज ) जनपद रांची झारखण्ड को आज बीरापट्टी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया तथा उसके निशान देही पर घटना मे प्रयुक्त आला कत्ल बाँस का डण्डा बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्त सुमित भुइया नें पूछताछ के दौरान बताया कि उसको अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह होने के कारण उसको काफी समझाया बुझाया परन्तु नही मानने पर रात्रि भट्ठे से ले जाकर सामान लेने जाते समय ग्राम महदेपुर के खेत में शराब के नशे में खेत मे लगे बाँस के डण्डे से पीट-पीटकर तथा गला दबाकर हत्या कर दिया व लाश को वही फेककर अपनी छोटी लडकी को लेकर झारखण्ड राँची चला गया । वह वापस आकर अपने बच्चो को भट्टे से अपने घर ले जाने की फिराक में बीरापट्टी स्टेशन के पास था कि गिरफ्तार कर लिया गया ।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page