Connect with us

वाराणसी

अनाथ बच्चों संग रंगपंचमी पर होली पर्व को स्नेह होली मिलन समारोह के रूप में मनाए प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय व कांग्रेसजन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। लहुराबीर स्तिथी काशी अनाथालय में अनाथ बच्चों संग रंगपंचमी पर होली पर्व को स्नेह होली मिलन समारोह के रूप में मनाए प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय व कांग्रेसजन।

बच्चों को मिष्ठान खिलाकर उन्हें अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दिए कांग्रेसजन

प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा की अपने परिवार और बच्चों के साथ तो सभी होली का उत्सव मनाते हैं लेकिन मुख्यधारा से कटे ये बच्चे जिनका कोई नहीं है, ऐसे समय पर अपनों की बहुत कमी महसूस करते हैं। यदि हमारा छोटा सा प्रयास इनके मायूस चेहरे पर मुस्कान ला सके तो इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है।अनाथ बच्चों के साथ खुशियों को बांटकर सुखद अनुभूति मिलती है। यह बच्चे अनाथ नहीं है बल्कि यह सभी हमारे अपने हैं। समाज के अन्य लोगों को भी थोड़ा वक्त निकालकर इन बच्चों के साथ खुशियां मनानी चाहिए ताकि बच्चों को भी विशेष दिन या पर्व के आनंद की अनुभूति हो।क्योंकि होली खुशियों का त्योहार है इन बच्चों ने अपने जीवन में जो दुख झेले हैं, इसकी भरपाई तो हम नहीं कर सकते, लेकिन हम एक माध्यम से यह कोशिश कर रहे हैं कि उनके जीवन में कुछ खुशियां भर सकें।जिसके तहत यह कार्यक्रम हुआ है।बच्चों के साथ खुशियां बांटने की खुशी को हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते।

कार्यक्रम का संयोजन जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने संयुक्त रूप से किया।

इस मौके पर प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष ,पूर्व मंत्री अजय राय,जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल,महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे,वरिष्ट नेता अनिल श्रीवास्तव,वरिष्ट नेता सतीश चौबे,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा,नेता पार्षद दल सीताराम केशरी,वरिष्ट नेता वीरेंद्र कपूर,मनीष मोरोलिया, अब्बास रिजवी सफक,ओमप्रकाश ओझा,अरविंद किशोर राय,चंचल शर्मा,रोहित दुबे,रंजीत तिवारी,राजीव राम,तरंग सेठ,छांगुर गुप्ता,किशन यादव,रामजी गुप्ता,रामश्रृंगार पटेल,कैलाश पटेल आदि कांग्रेसजन उपस्थिति रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page