वाराणसी
जीवन शिक्षा समाज सेवा समिति द्वारा हुआ निशुल्क नेत्र परीक्षण
Loading...
Loading...
वाराणसी। नेत्र व रक्त परीक्षण जीवन शिक्षा समाज सेवा समिति द्वारा हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में न्यू इंडिया इंश्योरेंस के पूर्व एमडी वाराणसी आर के प्रसाद रहे। मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह व माला पहनाकर स्वागत किया गया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि विकट समय में इस गरीब कस्बे के लोगों को दवा व शिक्षा के रूप में सेवा करना सराहनीय है।
Loading...
वरिष्ठ डॉक्टर संतोष उपाध्याय व डॉक्टर अखिलेश ने परीक्षण कर दवाई वितरण किया। नेत्र परीक्षण राजेश द्वारा किया गया। रक्त परीक्षण में विपुल व संजय का योगदान रहा। शीलचंद्र किशोर संस्था के प्रबंधक आए हुए सभी मरीजों व शुभचिंतकों का स्वागत किया व डॉक्टरों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक गण रवि शर्मा, पुष्पा, रेनू, रीना, भारती पटेल व विद्यार्थी गण मौजूद रहे ।


Continue Reading
