Connect with us

वाराणसी

DCP गोमती ज़ोन की अध्यक्षता में बाबतपुर पुलिस चौकी पर जी-20 सम्मेलन के दृष्टिगत किया गया समीक्षा बैठक

Published

on

Loading...
Loading...

Varanasi: पुलिस उपायुक्त गोमती जोन की अध्यक्षता में बाबतपुर पुलिस चौकी पर जी-20 सम्मेलन के दृष्टिगत समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारी / कर्मचारीगण को G- 20 सम्मेलन के लिए बाबतपुर एयरपोर्ट तथा अन्य सम्बन्धित स्थलों की सुरक्षा व रूट व्यवस्था हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही निर्देशित किया गया कि G-20 में लगे संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए चिकित्सा, साफ-सफाई आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें जिससे सम्मेलन में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को किसी भी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। आम जनमानस के आवागमन हेतु यातायात को सुगम बनाने के लिए वैकल्पिक मार्गों को चिन्हित करें। सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस बल की ड्यूटी को चेक करते हुए सतर्क दृष्टि रखने व शासन द्वारा दिये गये दिशा निर्देशो का शतप्रतिशत अनुपालन करने/कराने हेतु आदेशित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन, सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा व सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब तथा प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्ष फूलपुर, बड़ागाँव व जन्सा व चौकी प्रभारी बाबतपुर व हरहुआ मौजूद रहे।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page