Connect with us

वाराणसी

‘उपज’ वाराणसी (इकाई) की अहम बैठक हुई संपन्न, कई मुद्दों पर लिया गया निर्णय

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन आफ जर्नलिस्ट्स ‘उपज’ वाराणसी (इकाई) कि एक अहम बैठक आज शिवपुर स्थित कार्यालय पर संपन्न हुई। आज की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि वाराणसी जिला इकाई के चुनाव की प्रक्रिया 26 फरवरी दिन रविवार दोपहर 12:00 प्रारंभ होगी। इस चुनाव प्रक्रिया के दिन सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है। साथ ही जिलाध्यक्ष विनोद बागी ने कहा कि जिन भी सदस्यों का सदस्यता फार्म अभी तक जमा नहीं हो पाया है वह चुनाव प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकते। अतः सभी नए और पुराने सदस्यों से को सूचित किया जाता है, कि जिन के फॉर्म या शुल्क अभी तक नहीं जमा है वह 26 फरवरी के पूर्व अपना फार्म और शुल्क कार्यालय पर जमा कर दें। तभी वह चुनाव प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। आज की बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विनोद बागी, प्रांतीय उपाध्यक्ष अजीत नारायण सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामदयाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रुद्रा नंद तिवारी, महामंत्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, जिला मंत्री प्रज्ञा मिश्रा, कार्यकारिणी एवं कोर कमेटी के सदस्य आनंद कुमार पांडे, कोर कमेटी के सदस्य सुमित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौके पर उपस्थित थे। इस दिन चुनाव के दौरान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, जिला मंत्री, जिला संगठन मंत्री, एवं 11 कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव संपन्न होगा।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page