Connect with us

वाराणसी

चौकाघाट स्थित अर्बन हाट में लगे शिल्प मेले में स्टालों पर ग्राहकों का लगा तांता, शिल्पियों की प्रशंसा

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी । महानगर के अर्बन हाट मकबूल आलम रोड चौका घाट में दस दिवसीय क्राफ्ट बाजार अपने चिर परिचित अंदाज में सच चुकी है। जिसका ग्राहक खुब लाभ उठा रहे हैं। रविवार को क्राफ्ट बाजार मेले में ग्राहक भारी मात्रा में पहुंचे और हाथों से निर्मित वस्तुओं को देखकर खूब आनंद उठाये। गांधी शिल्प बाजार में अलौकिक उत्कृष्ट हस्तकला की वस्तुएं है जो हमारी पुरानी महान परंपरा को भी दर्शाती हैं। रविवार को शाम होते ही ग्राहकों का सभी स्टालों पर तांता लग गया और अपने उपयोग की वस्तुएं लोगों ने खरीदे। क्राफ्ट बाजार में सुदूर पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर से लेकर गुजरात तक की अदभुत कलाकृतियों की वस्तुएं लगी हुई है। क्राफ्ट बाजार मेले का आयोजन जनता ग्रामीण सेवा संस्थान जनपद संत कबीर नगर के द्वारा तथा प्रायोजक विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली के तहत किया जा रहा है। क्राफ्ट बाजार में वस्तुओं की बिक्री से शिल्पी काफी उत्साहित है। रोजाना की अपेक्षा आज भारी मात्रा में वस्तुओं की बिक्री हुई। शिल्प बाजार में बहुत सी ऐसी वस्तुएं हैं जो घरेलू उपयोग में लाई जाती है जो सस्ते और अच्छे दामों में उपलब्ध है। शिल्प मेले में आए हुए ग्राहकों ने शिल्पियों की भुरी भुरी प्रशंसा की। शिल्प मेले में आए सभी ग्राहकों के हाथों में अनेक तरह की वस्तुएं देखने को मिली। आयोजक व संस्था के प्रबंधक ने बताया कि शिल्प बाजार अपने पुराने चिर परिचित अंदाज सज चुका है यहां पर आए हुए ग्राहक भारी मात्रा में वस्तुओं की खरीदारी कर रहे है।
इस क्राफ्ट बाजार में विश्व प्रसिद्ध गोरखपुर का टेराकोटा, भदोही का कारपेट, मणिपुर एवं नागालैंड ड्राई फ्लावर, आसाम का विश्व प्रसिद्ध बांस के बने सजावटी सामान, मधुबनी पेंटिंग, आगरा का लेदर, , लखनऊ का चिकन, वेस्ट बंगाल से लेकर महाराष्ट्र तक की प्रसिद्ध ज्वेलरीयाँ जयपुर के आर्टिफिशियल ज्वेलरी, सहारनपुर के वुड कार्विंग, पिलखुआ हापुर के हैंड ब्लॉक प्रिंटिंग, फ़िरोज़ाबाद के गिलास डिजाइन, बिजनौर लकड़ी के खिलौने, बनारस के जरी से बने साड़ी और सूट, गाजीपुर का जूट क्राफ्ट, निजामाबाद का ब्लैक पाँटरी, पश्चिम बंगाल के आर्टिफिशियल ज्वेलरी सहित भारत के विभिन्न प्रांतों की हस्तशिल्प एवं गृह उपयोगी वस्तुएं प्रदर्शनी बिक्री हेतु उपलब्ध है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page