Connect with us

वाराणसी

केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक प्रकट किया

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी। यूपी विधानसभा के पूर्व स्पीकर एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल पंडित केसरीनाथ त्रिपाठी का रविवार सुबह 5:00 बजे प्रयागराज स्थित आवास पर निधन हो गया। वह लगभग 88 वर्ष के थे। वह पिछले 1 महीने से बीमार चल रहे थे।
तीन बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके श्री त्रिपाठी पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। उनका जन्म 10 नवंबर 1934 को हुआ था।
उनके निधन का समाचार पाते ही महानगर भाजपा नेताओं में शोक की लहर व्याप्त हो गई।
उनके निधन पर क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, विधान परिषद सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, राज्यमंत्री द्वय रविंद्र जायसवाल एवं डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु, विधायक द्वय डॉक्टर नीलकंठ तिवारी एवं सौरव श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ, महानगर महामंत्री नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, राहुल सिंह सहित सभी भाजपा नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page