Connect with us

वाराणसी

सर्दी से बचाव के लिए अन्नपूर्णा मंदिर के महंत द्वारा बांटे गये गर्म कंबल

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी। दशाश्वमेध घाट पर विकलांग और जरूरतमंदों के बीच बुधवार की रात्रि में माँ अन्नपूर्णा के महंत ने अपने हाथों किया कंबल वितरण।
लगभग 500 कंबल वितरण किया गया जिसमे संस्कृत पड़ने वाले बटूको , पुरुष,महिलाओं को सर्दी से बचाव के लिए दिए गये।
महंत शंकर पूरी ने कहा कि सर्दी के मौसम में खुले आसमान के नीचे जीवन यापन कर रहे लोगों को एक चादर भी ढंग की नहीं होती ऐसे में ठण्ड में कई लोगों कि जान इस कारण से चली जाती है। इस वर्ष शहर में अन्य संस्कृत विद्यालयों में पढ़ने वाले ब्यूको को भी कम्बल दिया गया।
इस ठंड में मनुष्य के जीवन में मानव सेवा ही सबसे बड़ा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि जो लोग ऐसा पुनीत कार्य करते हैं वे इंसानियत की मिसाल पेश करते हैं।
मंदिर के प्रबंधक काशी मिश्रा ने बताया कि कंबल वितरण समेत अन्य समाजिक सरोकार वर्ष 2003 में शुरू हुआ। इस वर्ष शीतलहरी को देखते हुए पांच हजार कंबल बांटा जाएगा। बुधवार से रविवार तक प्रत्येक रात्रि में चिन्हित किए गए स्थानों पर वितरण किया जायेगा। आज द्शास्वमेघ क्षेत्र में जरूरतमंदो व बटूको को दिया गया है।

Loading...

इस मौके पर मुख्य रूप से एक्सकियूटीव ट्रस्टी के जनार्दन ,प्रदीप श्रीवास्तव,धीरेंद्र सिंह,अभिषेक शर्मा व दशास्वमेघ व्यापार मंडल सरक्षक दिलीप तुलस्यान , पवन शुक्ला समेत क्षेत्रीय जन रहे ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page