Connect with us

वाराणसी

गोवर्धन पूजा समिति ने कैंसर मरीजों को मदद दिलाने वाले बबलू बिंद का किया सम्मान

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी: नव वर्ष 2023 के आगमन पर गोवर्धन पूजा समिति द्वारा नमो घाट स्थित गोवर्धन धाम पर गोवर्धन धारी भगवान श्री कृष्ण की आरती के पश्चात कैंसर मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दिलाने वाले बबलू का सम्मान किया गया| अपने जन्म दिन के मौके पर सम्मान समारोह में बबलू बिंद ने कहा कि मां की प्रेरणा से ही मैं कैंसर पीड़ितों की मदद कर पा रहा हूं और जब तक जीवित रहा धन के अभाव में किसी भी कैंसर मरीज के इलाज में कमी नही होने दूंगा यह मिशन सेवा लगातार जारी रहेगा| सम्मान समारोह में गोवर्धन पूजा समिति अध्यक्ष अशोक यादव महामंत्री पारस यादव पप्पू, विजय यादव, रक्षा ,श्रृद्धा आरती,गुरमीत ,दीपमाला,लालबचन ,दीपक यादव, संतोष यादव ,रमेश गुप्ता ,महेश राम गौतम पूर्व सीओ ,योगाचार्य अभय एवम गोवर्धन पूजा समिति के मीडिया प्रभारी रामबाबू यादव उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page