वाराणसी
DCP गोमती जोन द्वारा शाखा व थाना कार्यालय में नियुक्त आईजीआरएस/जनसुनवाई कर्मियों के साथ किया गाय गोष्ठी, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
वाराणसी। पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा गोमती जोन, पुलिस कार्यालय बाबतपुर में गोमती जोन के समस्त शाखा / थाना में आईजीआरएस/जनसुनवाई पोर्टल पर कार्य करने व फीडबैक लेने वाले पुलिस कर्मियों के साथ गोष्ठी किया गया। गोष्ठी के दौरान पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा (आईजीआरएस फीडबैक रजिस्टर को चेक किया गया साथ ही थानों व सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालयों पर नियुक्त आईजीआरएस पोर्टल पर कार्य करने वाले समस्त पुलिस कर्मियों के द्वारा निस्तारित की गई शिकायतों की गुणवत्ता को परखा गया।
पुलिस उपायुक्त ने आये हुए समस्त पुलिस कर्मियों से आईजीआरएस फीडबैक के सम्बन्ध में आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी की तथा समस्याओ के समाधान हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। साथ ही हिदायत किया कि किसी भी दशा में कोई भी आईजीआरएस डिफाल्टर न होने पाये, समस्त आईजीआरएस/जनशिकायती प्रार्थना पत्रों का जाँच अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर जाँच किया जाये, आवेदक की संतुष्टि का होना बहुत जरूरी है। फीडबॅक टीम द्वारा आवेदक से जरिये फोन फीडबैक लिया जाय। असंतुष्ट आवेदकों की समस्या के निस्तारण हेतु जाँचकर्ता अधिकारी द्वारा पुनः मौके पर जाकर आवेदक की संतुष्टि की प्राथमिकता देते हुए उसका समयबद्ध निस्तारण किया जाए। इस दौरान पुलिस उपायुक्त गोमती जोन, सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा व सर्किल थानो से आये हुए आईजीआरएस/ जनसुनवाई पुलिस कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
