Connect with us

वाराणसी

11 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों संयुक्त परिषद ने दिया धरना

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की विभिन्न जायज एवं मुख्य सचिव स्तर की वार्ताओं में गतिमान समस्याओं का निर्णय न हो पाने के कारण पूरे प्रदेश के समस्त जनपदों में सरकार का ध्यानाकर्षण आन्दोलन कार्यक्रम के क्रम में आज वाराणसी जनपद में भी समस्त विभागों के कर्मचारी संगठनों ने एकजुट होकर वरुणा नदी स्थित शास्त्री घाट पर धरना दिया,जिसकी अध्यक्षता शशिकान्त श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष एवं संचालन श्याम राज यादव जिला मंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने किया। पूर्व में घोषित आन्दोलन के प्रथम चरण में विगत एक सप्ताह तक सभी संवर्गो की समस्याओं के बावजूद उनके अधिकारियों द्वारा वार्ता न करने, समाधान लम्बित रहने तथा मुख्य सचिव स्तर के वार्ता के लिए तमाम कड़े निर्देशों का पालन कराने, वार्ता कर समस्याओं का निवारण करायें जाने के लिए समाधान पखवाड़ा मनाया गया।
धरना में नियुक्त केन्द्रीय पर्यवेक्षक संजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सम्भागीय परिवहन कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश उपस्थित रहे। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष शशिकान्त श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने पुरानी पेंशन बहाली सहित ग्यारह सूत्रीय मांगों को लेकर एक बार फिर आन्दोलन का रूख अख्तियार किया है, जिसमें परिषद से सम्बद्ध संगठनों के पदाधिकारियों व सिंचाई, कोषागार, डिप्लोमा इंजीनियर संघ, विकास प्राधिकरण, नगर निगम,जलकल विभाग,लोक निर्माण विभाग, चकबंदी, स्वास्थ्य, पशुपालन,बाट-माप, गन्ना, उद्योग, उद्यान, विकास भवन, सूचना जनसंपर्क, मत्स्य पालन, चिटफंड सोसायटी, कलेक्ट्रेट, कृषि, लघु सिंचाई, अर्थ संख्या, समाज कल्याण, निर्वाचन, आंगनबाड़ी, बाल-विकास पुष्टाहार, सम्भागीय परिवहन,जी एस टी विभाग, आबकारी, सेवायोजन,श्रम, प्रोविजन,कुष्ठ, मातृ-शिशु महिला,खेल, तहसील सदर,पिण्डरा, राजातालाब, सभी विकास खण्डों के कर्मचारियों द्वारा भागीदारी की धरने के उपरान्त जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित ए सी एम चतुर्थ के माध्यम से मुख्यमंत्री जी को सम्बोधित ज्ञापन दिया गया। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि परिषद की मुख्य मांगों में पुरानी पेंशन बहाली 01 अप्रैल .2005 से पूर्व चयनित प्रशिक्षणाधीन राजस्व लेखपाल व अन्य संवर्ग को पुरानी पेंशन व्यवस्था से आच्छादित किया जाय।
राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों के रोके गए तथा समाप्त किये गये महंगाई व अन्य भत्ते बहाल किए जायें।
विभागीय पदोन्नति किये जाते समय पोशक पद पर कार्यरत कार्मिक को पदोन्नति हेतु पात्र माने जाने एवं किन्तु विभागीय कार्यवाही प्रचलित होने के कारण पदोन्नति का पद नही दिया जाता है लेकिन पदोन्नति सवंर्ग में एक पद रिक्त रखा लिया जाता है, तथा परिणाम बन्द लिफाफा में रखा जाता है, ऐसी स्थिति में कार्मिक का एक साथ दो पदों पर धारणाधिकार रहता है। इस कारण जहां पोशक संवर्ग में एक पद तथा पदोन्नति संवर्ग में भी एक पद संरक्षित रहता है, इस विसंगति को दूर किया जाय। विभिन्न विभागों में चल रहे रिक्त पदों पर विभागवार अभियान चलाकर निर्धारित पदों के सापेक्ष तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की भर्ती की जाये। फील्ड कर्मचारियों को मोटर साइकिल भत्ते सहित 11 मांगे शामिल है। धरना को संबोधित करते हुए श्याम राज यादव जिला मंत्री ने कहा कि कोरोना काल ने सिद्ध कर दिया है कि हर आपदा में कर्मचारी ही जन-धन की क्षति को रोकने में मददगार है फिर भी मांगों का पूरा न होना दुखद है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ पाण्डेय व सुधांशु कुमार सिंह सम्प्रेक्षक ने संयुक्त रूप से सम्बोधित करते हुए कहा कि दिन प्रतिदिन कर्मचारियों की घटती संख्या के दृष्टिगत कर्मचारी किस तरह से मानसिक दबाव में आकर राजकीय कार्यों का सम्पादन कर रहा है और उसकी मांगें न मानना अनुचित है,आज आन्दोलन के लिए हमें विवश होना पड़ा, दुखद अनुभूति हो रही है। धरना के अन्त में संचालन कर रहे जिला मंत्री श्याम राज यादव ने कार्यक्रम को सफल बनाने में उपस्थित सभी कर्मचारियों, पदाधिकारियों व नारी शक्ति स्वरूपा महिला बहनों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। धरना में सर्वश्री शशिकान्त श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष, श्याम राज यादव जिला मंत्री सुरेन्द्र नाथ पाण्डेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधांशु कुमार सिंह सम्प्रेक्षक,राजेश्वर पाण्डेय, महिमा दत्त द्विवेदी,राम चन्द्र गुप्ता,मनीष चौबे, अरविन्द दूबे,आरती शास्त्री, गीतांजलि राणा,वीना सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, अतुल सिंह, बैजनाथ मौर्य,धन्नजय मिश्रा,अवध नारायण पाण्डेय, अखिलेश चौहान,संजय कुमार, जयकुमार, मनीष चौबे,मनोज चौहान,पवन चौहान,अजय यादव, अतुल सिंह, विष्णु गुप्ता,ऊषा सिंह, बाबू लाल मौर्य, संजय सिंह,ओंकार नाथ, अजित सिंह, कमलेश चन्द्र पाण्डेय, शम्भु प्रसाद सोनकर, सत्यनारायण तिवारी, अजित सिंह,मनोज कुमार सेठ, दुर्गेश सिंह, महेंद्र सिंह यादव ,जे पी शर्मा,विजय कुमार,नयन कुमार,
आदि लोगों ने सम्बोधित किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page