Connect with us

गोरखपुर

गोरखपुर में बसपा का शक्ति प्रदर्शन, अस्मिता चंद ने दिखाया राजनीतिक दमखम

Published

on

Loading...
Loading...

चिल्लूपार महासम्मेलन में जुटे कार्यकर्ता और समर्थक, बदले राजनीतिक समीकरणों पर तेज हुई चर्चा

गोरखपुर। चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी के महासम्मेलन के जरिए रविवार को बड़ा राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। गोला स्थित बीएसपी इंटर कॉलेज में आयोजित महासम्मेलन में बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता और समर्थक जुटे। इस दौरान क्षेत्र की राजनीति में अस्मिता चंद की बढ़ती सक्रियता और राजनीतिक प्रभाव को लेकर भी चर्चाएं तेज रहीं।

महासम्मेलन में अस्मिता चंद की मौजूदगी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। चिल्लूपार की राजनीति में सक्रिय चंद परिवार के बसपा से जुड़ाव के बाद इस आयोजन को उनके राजनीतिक प्रभाव और जनाधार के प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पहले से ही क्षेत्र के गांव-गांव में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया था।

बसपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रियता के चलते महासम्मेलन में समर्थकों की अच्छी मौजूदगी देखने को मिली। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, यह आयोजन केवल संगठनात्मक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहा, बल्कि चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र में बसपा की राजनीतिक जमीन और आगामी चुनावी तैयारियों का भी संदेश देता नजर आया।

चिल्लूपार की सियासत में नए समीकरणों के संकेत

महासम्मेलन के बाद चिल्लूपार की राजनीति में नए समीकरणों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। खासकर अस्मिता चंद के नेतृत्व और उनकी लगातार बढ़ती सक्रियता को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। समर्थकों की मौजूदगी ने बसपा की क्षेत्र में सक्रियता और संगठनात्मक ताकत का संकेत दिया।

Advertisement

अब राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि अस्मिता चंद की सक्रियता और बसपा के इस शक्ति प्रदर्शन का आगामी विधानसभा चुनावों पर कितना प्रभाव पड़ेगा। गोला में आयोजित यह महासम्मेलन चिल्लूपार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण संदेश देने वाला आयोजन माना जा रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page