Connect with us

वाराणसी

सीएमओ ने किया मण्डलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

स्वास्थ्यकर्मियों को बगैर यूनीफार्म में पाया

ड्रेसकोड का पालन न किये जाने पर जतायी नाराजगी

डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजों को हर दो घंटे पर ओआरएस घोल पिलाने का निर्देश

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

वाराणसी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संदीप चौधरी ने शुक्रवार को श्री शिव प्रसाद गुप्त मण्डलीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि कई स्वास्थ्यकर्मी निर्धारित ड्रेसकोड का पालन नहीं कर रहे है। इसपर उन्होंने नाराजगी जताते  हुए सम्बन्धित कर्मचारियों को चेतावनी दी।
*मुख्य चिकित्सा अधिकारी* शुक्रवार को पूर्वाह्न  अचानक एस० एस० पी० जी० मण्डलीय चिकित्सालय, कबीरचौरा पहुंचे। अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डा० धनश्याम मौर्या  के साथ उन्होंने डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया तथा वहाँ पर भर्ती मरीजो से मिलकर उनके बारे में जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिया कि डेंगू वार्ड में भर्ती सभी रोगियों का प्रत्येक दो घंटे पर ओ०आर०एस० का घोल पिलाया जाय। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाये कि वार्ड में एक मरीज के साथ एक अटेंडेन्ट ही रहे। उन्होंने भर्ती रोगियों से उनका हालचाल लिया और उन्हे बेहतर सुविधा देने को कहा। निरीक्षण में चिकित्सालय की साफ सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाया गया। निरीक्षण में पाया गया कि कर्मचारियों द्वारा ड्रेस कोड का पालन नहीं किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि यह अपने कर्तव्यो के प्रति धोर लापरवाही हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी चिकित्साधिकारी / कर्मचारी ड्यूटी के समय निर्धारित ड्रेस में कार्यरत रहे। सभी कर्मचारियों का अपने कक्ष में बैठने हेतु निर्देशित किया गया। चिकित्सकीय व्यवस्था को और सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। चिकित्सालय में सभी ड्यूटियां ड्यूटी रोस्टर के अनुसार सम्पादित की जाय तथा उनका डिस्प्ले भी किया जाय। मरीजों एवं उनके परिजनो हेतु शुद्ध पेय जल की व्यवस्था करने को कहा । मरीजों के लिये स्ट्रेचर एवं व्हीलचेयर की उपलब्धता सुनिश्चित रखने का उन्होंने  निर्देश दिया । सीएमओ ने कहा कि अस्पताल में ए०आर०वी० एवं ए०एस०वी० की वैक्सीन निःशुल्क 24 घंटे लगाये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। जनसामान्य की जानकारी हेतु आकस्मिक कक्ष के सामने ‘यहाँ पर ए०आर०वी० एवं ए०एस०वी० वैक्सीन की सुविधाए 24 घंटे निःशुल्क उपलब्ध है कि वाल पेटिंग करायी जाये।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page