अपराध
साइबर फ्रॉड कर 24 शिकायतकर्ताओं के निकाले गये 8,51,850/- रुपये को साइबर सेल वाराणसी ग्रामीण द्वारा वापस व 1,76,341/- रुपये होल्ड कराया गया
रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
वाराणसी। शिकायतकर्ताओं के बैंक खातों से विभिन्न तरीकों से पैसा निकालकर उनके साथ साइबर फ्रॉड हुआ था, शिकायतकर्ता के द्वारा अपने साथ हुए उक्त साइबर फ्राड की शिकायत पाण्डेयपुर स्थित रिजर्व पुलिस लाइन, साइबर सेल वाराणसी ग्रामीण पर आकर शिकायत दर्ज करायी गयी थी ।
पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में साइबर सेल वाराणसी ग्रामीण के द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही की गयी तथा साइबर तकनीकों का उपयोग करते हुए शिकायतकर्ताओं की समस्त धनराशि संबंधित वॉलेट/ इंटरमीडियरी के माध्यम से होल्ड करा दी गयी । जिसके उपरान्त शेष कार्यवाही पूर्ण कर 24 शिकायतकर्ताओं के बैंक खाते में कुल 8,51,850/- रुपये वापस तथा 1,76,341/-रुपये होल्ड कराया गया ।
शिकायतकर्ता जितेश साहू को 55,000/- रुपये, राजकुमार को 36,999/- रुपये, निधि झा को 52,754/- रुपये, चन्द्रशेखर को 50,000/-रुपये, अजय कुमार को 45,000/- रुपये, भागवत प्रसाद पाण्डेय को 60,000/-रुपये, राकेश कुमार राय को 99,999/- रुपये, शुभम वर्मा को 37,000/- रुपये, दिलीप कुमार वर्मा को 56,990/- रुपये, रमाकान्त को 41,001/- रुपये व अन्य 14 लोगों की धनराशि रु 3,72,107/- रुपये वापस मिल जाने पर साइबर सेल वाराणसी ग्रामीण पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया ।
