वाराणसी
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना जंसा का किया गया औचक निरीक्षण
Loading...
Loading...
रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
वाराणसी। पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा थाना जंसा का औचक निरीक्षण किया गया। थाना परिसर, कार्यालय, रजिस्टर, शस्त्रागार, मालखाना, सीसीटीएनएस, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण कर अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई, लंबित शिकायती प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु थानाध्यक्ष जंसा को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये । थाना परिसर में उच्च कोटि की साफ सफाई, आगुन्तुकों को बैठने हेतु समुचित व्यवस्था तथा थाना परिसर में खड़े वाहनों को व्यवस्थित रूप से रखने हेतु निर्देशित किया गया ।
Loading...
Continue Reading
