Connect with us

वाराणसी

एम ई टी एवं एच टी एस प्रदर्शनी – 2022 मुंबई में बरेका मंडप का रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने फीता काटकर शुभारंभ किया

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

Loading...

Varanasi: बॉम्बे प्रदर्शनी स्थल, मुंबई में एम ई टी एवं एच टी एस – 2022 का शुभारंभ रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के द्वारा किया गया । इस प्रदर्शनी में मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे, मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस, डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ,डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड इंडस्ट्रीज रिसर्च, मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे ,मिनिस्ट्री आफ पावर , मिनिस्ट्री आफ माइन्स, मिनिस्ट्री आफ शिपिंग ,मिनिस्ट्री आफ माइक्रो स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज भारत सरकार द्वारा मुख्य रूप से प्रतिभाग किया जा रहा है। जिसमें बनारस रेल इंजन कारखाना महाप्रबंधक अंजली गोयल के नेतृत्व लोको उत्पादन क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के साथ लोको उत्पादन क्षामत का बेहतरीन प्रदर्शन विभिन्न प्रकार के इंफोग्राफिकस चित्रों, विद्युत रेल इंजनो के रनिंग माडल एवं निर्यात की जाने वाली डीजल रेल इंजनों के माडलों को प्रदर्शित कर आगंतुकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है , जिसे देखने के लिए भारी भीड़ इक्ट्ठा हो रही है। इससे पहले बरेका प्रदर्शनी स्टॉल का माननीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट द्वारा फीता काट कर शुभारंभ किया गया । मंत्री ने बरेका स्टाल का भ्रमण किया इस दौरान जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने रेल उत्पादन से सम्बन्धित विभिन्न क्रियाकलापों का विस्तार पूर्वक जानकारी दिया। प्रदर्शनी में मुख्य रूप से बनारस रेल इंजन कारखाना के मुख्य अभिकल्प इंजीनियर /डीजल, आर. आर. प्रसाद उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page