Connect with us

वाराणसी

Varanasi: सम्भव जन सुनवाई में 12 फरियादी पहुॅचे

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

Loading...

Varanasi: प्रत्येक मंलवार को आयोजित होने वाले संभव जनसुनवाई के अन्तर्गत आज नगर आयुक्त प्रणय सिंह के द्वारा नगर निगम, वाराणसी स्थित अपने कार्यालय में जन सुनवाई की। जन सुनवाई में कुल 12 फरियादी अपनी शिकायतों के साथ नगर आयुक्त के समक्ष उपस्थित हुये। सामान्य अभियन्त्रण विभाग से सम्बन्धित 5, स्वास्थ्य विभाग से सम्बन्धित 2, स्मार्ट सिटी से सम्बन्धित 1, अतिक्रमण विभाग से सबन्धित 1, जलकल विभाग से सम्बन्धित 1, अधिष्ठान व लेखा विभाग से सम्बन्धित 2 शिकायतें प्राप्त हुई। नगर आयुक्त प्रणय सिंह के द्वारा जन सुनावाई में उपस्थित अधिकारियों को तत्काल गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। आज की संभव जनसुनवाई में अपर नगर आयुक्त द्वय,दुष्यन्त कुमार मौर्य, राजीव कुमार राय, सहायक नगर आयुक्त अमित शुक्ला, मुख्य अभियन्ता मोईनुद्दीन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 एन0पी0 सिंह, अधिशासी अभियन्ता (वि0याॅ0) अजय कुमार राम, समस्त जोनल अधिकारी, लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी इत्यादि अधिकारीगण उपस्थित थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page