Connect with us

वाराणसी

ग्रामसभाओं की खण्डजा, लिंक रोड आदि को पालतू पशुओं से पूर्णतया मुक्त करते हुए यातायात आवागमन के लिए सुरक्षित करवाये-सीडीओ

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

Loading...

वाराणसी। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने जिला पंचायत राज अधिकारी एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि ग्रामसभाओं की खण्डजा, लिंक रोड आदि को पालतू पशुओं से पूर्णतया मुक्त करते हुए यातायात आवागमन के लिए सुरक्षित करवाना सुनिश्चित करें। इसका व्यापक प्रचार- प्रसार करते हुए ग्रामीणों को डुग्गी/मुनादी के माध्यम से अवगत कराया जाय कि ग्रामसभाओं की खण्डजा, लिंक रोड आदि पर पशुओं को न बांधा जाय, जिससे सड़क यातायात के लिए सुरक्षित रहें एवं सड़के टूटने न पाए, जिससे वाहनों का आवागमन निर्बाध रूप से सुगमतापूर्वक चलता रहें तथा सड़क पर होने वाली दुर्घटना को रोका जा सके। इसका कड़ाई से अनुपालन करना सुनिश्चित करें।
अपने आदेश में उन्होंने कहा कि प्रायः यह देखा जाता है कि जनपद में ग्रामसभाओं की खण्डजा, लिंक रोड आदि पर ग्रामीणों द्वारा अपने पालतू पशुओं को रोड के किनारे बांधा जाता है, जिससे रोड क्षतिग्रस्त होती रहती है। साथ ही साथ रात्रि के समय वाहन से दुर्घटना की प्रबल सम्भावना बनी रहती है। अभी कुछ दिन पूर्व ऐसी घटनाएं संज्ञान में आयी है। ग्रामसभा के सफाई कर्मियों द्वारा भी ग्रामसभा की सड़कों की सफाई में भी व्यवधान होता है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page