Connect with us

वाराणसी

Varanasi: विदेशी पर्यटकों को लेकर महाराजा एक्सप्रेस पहुँची बनारस, ट्रेन से उतरे विदेशी मेहमानों का किया गया स्वागत

Published

on

Loading...
Loading...

Varanasi: वाराणसी विदेशी पर्यटकों को लेकर महाराजा एक्सप्रेस बनारस स्टेशन (मंडुवाडीह) पर पहुँची। ट्रेन से उतरे विदेशी मेहमानों बनारस स्टेशन पर बुके व ॐ नमः शिवाय लिखा हुआ गमछा देकर स्वागत किया गया तत्पश्चात बस में बैठने के पूर्व उन्हें माला पहनाकर तिलक भी लगाया गया।
ओशियन टूर के अभिषेक सिंह ने बताया की इस लग्जरी ट्रेन में 31 विदेशी पर्यटक सवार हैं और यह लग्जरी ट्रेन 23 अक्टूबर को दिल्ली से चलकर जयपुर, ओरछा तथा खजुराहो होते हुए आज बनारस स्टेशन पर पहुँची है।

Loading...

स्टेशन परिसर में विदेशी पर्यटकों का शहनाई वादन व ढोल नगाड़े से स्वागत किया गया। यहां से बस में बैठकर उन्हें होटल ताज के लिए रवाना किया गया तथा वहां लन्च के बाद सभी पर्यटक सारनाथ जाएंगे व वहां से वापसी होटल ताज में होगी जहां कुछ देर आराम करने व चाय पीने के बाद सभी पर्यटक शाम को दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में सम्मिलित होकर वापस बनारस स्टेशन से महाराजा एक्सप्रेस द्वारा दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page