Connect with us

वाराणसी

Varanasi: भारत विकास परिषद काशी शाखा द्वारा दीपोत्सव का पर्व मनाया

Published

on

Loading...
Loading...

Varanasi: भारत विकास परिषद काशी शाखा द्वारा प्रकाश पर्व दीपावली हर्ष उल्लास के साथ गुरूवार की शाम महमूरगंज स्थित शुभम् लान में मनाया गया। इस मौके पर दक्षिण भारतीय परिधान (पुरुष शर्ट धोती एवं महिलाएं रेशम बॉर्डर की सिल्क साड़ी) में सजे शाखा के सदस्यों ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम भगवान गणेश एवं मां लक्ष्मी की पूजन अर्चन से किया गया। जिसके बाद दीपावली पर आधारित विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ। जिसमें कपल्स ने भागीदारी की। इसी क्रम में नोटों की बारिश की हाउजी गेम में सभी ने उत्साह पूर्वक भागीदारी की और इनाम जीता। कार्यक्रम का समापन लकी ड्रा के साथ हुआ।

Loading...

कार्यक्रम का संयोजन सुप्रिया जरिया, रोशनी अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल ने किया। अतिथियों का स्वागत शाखा के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने किया। पर्यवेक्षक के तौर पर नंदकिशोर झवर, डॉ रूबी शाह मौजूद रही।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से नीलम गुप्ता, राकेश मेहरोत्रा, नीरजा अग्रवाल, हिमांशु पसरिचा आदि का विशेष सहयोग रहा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page