Connect with us

अपराध

शराब पीने मना करने पर शरारती तत्वों ने पूर्व भाजपा पार्षद व क्षेत्रीय संयोजक को लाठी-डंडे से पीटकर की निर्मम हत्या

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

वाराणसी : जनपद सिगरा स्थित जयप्रकाश कॉलोनी में बियर पीने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. जिसके बाद मारपीट हो गई. जिसमें मकान के मालिक ने हटाने का काम किया. जिसके बाद एक पक्ष के द्वारा लाठी डंडा से मार कर पिता-पुत्र को घायल कर दिया. जिसमें दोनों लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां पर पशुपतिनाथ सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है. वही बेटे राजन की इलाज चल रही है. मृत के बारे में बताया जा रहा है वो पूर्व पार्षद एवं बीजेपी का क्षेत्रीय संयोजक भी था. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर ट्रामा सेंटर पहुंचकर घायल से घटना की जानकारी ली. कैंट के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ट्रामा सेंटर पहुंचकर घटना की जानकारी ली.
घटना स्थल सिगरा पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम पहुंचकर जांच में जुट गई है. पूरे मामले को लेकर कमिश्नर ए सतीश गणेश ने बताया कि अपराधियों के पकड़ के लिए पांच टीमें गठित की गई है.

Loading...

पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने बताया कि आज शाम करीब साढ़े आठ बजे सिगरा थाना क्षेत्र स्थित एक इलाके में बियर शॉप पर शरारती तत्वों द्वारा शराब पीकर आपस में मारपीट की जा रही थी. उस परिसर के मालिक वहां पर पहुंचकर लोगों को हटाने के लिए कहा जिससे शरारती तत्वों द्वारा हॉट एंड ब्लड टाकेज से हमला कर दिया है. जिससे दो लोगो को सर पर गंभीर चोट आई है. जिसमें डॉक्टर द्वारा एक बुजुर्ग व्यक्ति जिनका नाम पशुपतिनाथ सिंह है उनको मृत घोषित कर दिया गया वही उनके पुत्र राजन गम्भीर रूप से घायल है. जिन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया है. इस मामले को लेकर सिगरा थाने पर परिवार द्वारा तहरीर दी गई है जिसमें मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. हमलावरों को गिरफ्तारी के लिए 5 टीमें गठित की गई है ग्राउंड इंटेलिजेंस से पता चला है कि यह आसपास के ही लोग हैं. जिन को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है जल्द ही लोगों को पकड जाएगा|
साथ ही इस घटना में घोर लापरवाही करने पर चौकी प्रभारी नगर निगम के लिए नीरज ओझा सहित दो दरोगा 5 हेड कांस्टेबल और 4 कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है|

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page