Connect with us

वाराणसी

आगामी त्यौहार को लेकर पुलिस उपायुक्त काशी जोन आर एस गौतम ने किया पैदल गस्त

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
वाराणसी। आर0एस0 गौतम पुलिस उपायुक्त काशी जोन, वाराणसी द्वारा आगामी त्यौहार धनतेरस,
दीपावली, छठ पूजा आदि को सकुशल संपन्न कराये जाने तथा जनता में सुरक्षा भाव पैदा करने के दृष्टिगत पुलिस फोर्स के साथ शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पैदल गस्त किया गया।

आगामी त्यौहार धनतेरस, दीपावली, छठ पूजा आदि को सकुशल संपन्न कराये जाने तथा जनता में सुरक्षा भाव पैदा करने के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेघ, थानाध्यक्ष लक्सा, थानाध्यक्ष दशाश्वमेध सहित मय फोर्स के थाना लक्सा व थाना दशाश्वमेध क्षेत्र अंतर्गत भ्रमण किया गया तथा पैदल गस्त के दौरान शांति सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखते हेतु अपील करते हुए पुलिस उपायुक्त महोदय द्वारा निम्न निर्देश दिये गये

पुलिस उपायुक्त महोदय द्वारा गस्त के दौरान सर्राफा व्यापारियों व व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों से उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया व समस्याओं के निस्तारण तथा सुरक्षा एवं सहयोग का भरोसा दिलाया गया।

पुलिस उपायुक्त महोदय द्वारा गस्त के दौरान जनता के साथ संवाद एवं समन्वय स्थापित करते हुए जनता में मित्र पुलिस का संदेश भी दिया गया। जिससे आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास को बढ़ाया जा सके तथा आम लोग अपनी जान-माल की सुरक्षा हेतु पुलिस से सहज रूप से बिना किसी भय अथवा डर के अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को दर्ज करा सकें तथा अपराधियों के बीच भय उत्पन्न हो एवं शांतिपूर्ण वातावरण स्थापित किया जा सके।
पुलिस उपायुक्त काशी जोन द्वारा सर्व सम्बन्धित से अपील की गयी कि आप लोग अफवाहों से बचें,

यदि कोई व्यक्ति चाहे वह किसी भी धर्म संप्रदाय का हो अफवाह फैलाते हो तो संबंधित प्रभारी निरीक्षक •व थानाध्यक्ष एवं पुलिस के उच्च अधिकारियों से संपर्क कर अवगत कराएं। यदि कोई व्यक्ति अफवाहों पर विचार कर किसी प्रकार का कोई अवांछनीय कृत्य करेगा तो उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Advertisement

पुलिस उपायुक्त काशी जोन द्वारा सर्व सम्बन्धित को अवगत कराया गया कि सोशल मीडिया / अन्य माध्यमों से नफरत व द्वेष फैलाने वाले अफवाहों से बचें तथा स्वयं भी सोशल मीडिया के माध्यम से इस प्रकार को कोई मैसेज न भेजे जिससे कानून व्यवस्था के प्रतिकूल स्थिति उत्पन्न होने पाये। सोशल मीडिया पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस उपायुक्त काशी जोन द्वारा सर्व सम्बन्धित से अपील की गयी कि यदि आप लोगों को कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति / वस्तु दिखाई दे तो तत्काल सम्बन्धित थाना प्रभारी या उच्चाधिकारीगण को अवगत करायें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page