Connect with us

वाराणसी

जैतपुरा की रामलीला का हुआ शुभारम्भ रामजन्म के साथ शुरू हुई जैतपुरा की रामलीला परम्परानुसार दशहरा से प्रारम्भ गई होती है जैतपुरा की रामलीला

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी।श्री आदर्श प्राचीन रामलीला समिति, जैतपुरा के रामलीला का शुभारम्भ दशहरा के दिन, दिनांक 5 अक्टूबर 2022 को मुकुट पूजन एवं राम जन्म के साथ हुआ।
ख्वाजापुरा जैतपुरा स्थित शम्भो माता मंदिर पर समिति के व्यास पं सुदर्शन व्यास के नेतृत्व में समिति के अध्यक्ष श्री रामेश्वर प्रसाद गुप्ता जी’ द्वारा मुकुट पूजन एवं आरती किया गया। तदोपरांत रामलीला में राम जन्म कर रामलीला का शुभारम्भ किया गया।
इस अवसर पर समिति के महामंत्री रविशंकर मिश्रा, कोषाध्यक्ष सुभाष पासी, आय-व्यय ओमप्रकाश गौड़, मंत्री विनीत जायसवाल, प्रदिप जायसवाल, उपाध्यक्ष प्रियांषु गुप्ता, प्रबंधक शुभम, सागर, अमित, हिमांषु एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page