वाराणसी
5अक्टूबर मलदहिया चौराहे पर होगा पुतला दहन का आयोजन
वाराणसी प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज सेवा संघ द्वारा समाज में बुराई पर अच्छाई की विजय स्वच्छ प्रशासन एवं लोगों में सुख समृद्धि वैभव के प्रतीक के रूप में आगामी 5 अक्टूबर को मलदहिया चौराहे स्थित पटेल प्रतिमा के पास लंकापति रावण का विराट पुतला दहन का आयोजन किया जाएगा उक्त बातें आज समाज सेवा संघ के अध्यक्ष मंगल सोनी ने एक पत्रकार वार्ता में बताया उन्होंने बताया कि समाज सेवा संघ पंजाबी समाज एवं अन्य सभी बिरादरी के साथ प्रतिवर्ष दशहरा के दिन विशाल रावण का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है पहले यह आयोजन बेनियाबाग के मैदान में किया जाता था बाद में यह काशी विद्यापीठ के मैदान में हुआ करता था लेकिन विगत 19 वर्षों से यह आयोजन मलदहिया स्थित पटेल प्रतिमा के पास होता है। पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से तिलक राज कपूर,चमन सलूजा, विनय कुमार दत्त, मंगला प्रसाद,दीपक माली, डॉक्टर एनके मिड्ढा, कमल सलूजा एवं मयंक सलूजा उपस्थित रहे।
