वाराणसी
पूर्व विधायक अजय राय को प्रदेश अध्यक्ष प्रांतीय बनाये जाने जिला/महानगर कांग्रेस कमेटी ने हर्ष व्यक्त किया
— राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गाँधी जी के संस्तुति पर पिंडरा से पांच बार विधायक व यूपी सरकार के मंत्री रहे ,वरिष्ठ नेता को प्रदेश अध्यक्ष प्रांतीय बनाये जाने पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे व जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल व अन्य पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त कर उनके लहुराबीर आवास जाकर बधाई प्रेषित किया व उनका माल्यार्पण कर उन्हें मिष्ठान खिलाकर अंगवस्त्रम भेंट कर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया।
महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे व जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल जी ने कहा की माननीय अजय राय जी को पार्टी द्वारा प्रांतीय प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करना शानदार निर्णय है।अजय राय जी काशी ही नही समूचे प्रदेश के लोकप्रिय नेता है व जन जन के दिलो में बसते है।व जनता के प्रति बेहद लगाव रखते है।अजय राय जी के प्रदेश अध्यक्ष प्रांतीय होने से काशी के कांग्रेसजनों में खुशियों की लहर है।निश्चित रूप आगामी नगर निकाय व लोकसभा के चुनाव एक अच्छा व सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा।अजय राय जी का व्यक्तित्व विराट व जनप्रियता से भरा है।हर एक कार्यकर्ता के पसंदीदा नेता है हमे पूर्ण आशा व विश्वास है की श्री राय अपने अनुभव,कार्यक्षमता,आत्मीयता से पार्टी को नित ऊँचाई पर ले जाएंगे।पुनः बधाई।
बधाई देने वालो में :- महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे,जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल,वीरेंद्र कपूर,अशोक सिंह,आनंद सिंह,फसाहत हुसैन बाबू,सफक रिजवी,राजीव राम,चंचल शर्मा,तरंग सेठ,विनोद सिंह कल्लू,परवेज खान,रंजीत तिवारी,मयंक चौबे,रोहित दुबे,अनुभव राय,आशीष गुप्ता,किशन यादव,राज जयसवाल,रमेश शर्मा,आदि लोगो ने बधाई दिया।