Connect with us

धर्म-कर्म

श्री पंचमेश्वर महादेव शिवाला पोख्ता का वार्षिक श्रृंगार का कार्यक्रम सम्पन्न

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी।विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी दिनांक 30 सितम्बर 2022 दिन शुक्रवार को कबीर चौरा जालपादेवी रोड मार्ग पर स्थित श्री पंचमेश्वर महादेव शिवाला पोख्ता जी का भव्य वार्षिक श्रृंगार रंग बिरंगे फूलो से सजा कर किया गया। इस अवसर पर मन्दिर को रंग बिरंगे झालरों से भव्य तरीके से सजाया गया तथा साथ ही इस अवसर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में दूर-दूर से आये भक्त जनो ने प्रसाद ग्रहण किया। मन्दिर के पुजारी जी ने बाबा का श्रृंगार व पूजा कराया।
इस अवसर पर श्री काशीपुरा रामलीला समिति के द्वारा जयंत नेत्र भंग की रामलीला का मंचन भी किया गया तथा साथ-साथ राम लक्ष्मण जानकी के वनगमन की झांकी प्रस्तुत की गयी। जिसमे काफी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकगण उपस्थित थे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वश्री दीनानाथ यादव बबलू यादव, विनोद यादव आनन्द गुप्ता, सुनील यादव, निखिल यादव, प्रिंस यादव, यसराज यादव, तथ क्षेत्र के काफी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकगण उपस्थित थे।
आये हुये अतिथियो का स्वागत श्री नीरज गुप्त जी ने किया।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page