धर्म-कर्म
नवरात्र के चौथे दिन मां कुष्मांडा के दरबार में उमड़ा भक्तों का सैलाब
Loading...
Loading...
वाराणसी नवरात्रि के चौथे दिन गुरुवार को देवी कुष्मांडा के दरबार में भक्तों का सैलाब उमड़ा। भक्त भोर से ही माता के दर्शन के लिए लाइन में लग गए। लोगों ने दुर्गाकुंड की स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में विधिविधान से दर्शन पूजन कर मां का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। इस दौरान मंदिर वह पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नवरात्रि के चौथे दिन आदिशक्ति के कुष्मांडा स्वरूप की आराधना का विशेष विधान है। प्राचीन मंदिरो में शामिल है। इसका उल्लेख काशी खंड में आता है। नवरात्रि में 9 दिनों तक सारे देवो की शक्तियां विचरण करती रहतीं हैं। यहां पर संतानोंपत्ति का भी आशीर्वाद मिलता है। कुष्मांडा का अर्थ है सुबह की कुशा के समान जो निर्मल और स्वक्छ हो मन्दिर के पीछे कुन्ड है और यहां पर स्नान कर लोग अपनी मन्नतें पूरी करते हैं। मां कुष्मांडा सिर्फ गुड़हल की कली से ही प्रसन्न होती हैं। नवरात्रि के पूरे 9 दिन दुर्गाकुंड स्थित दुर्गा मंदिर में मां के दर्शन पूजन के लिए एक समान भीड़ उमड़ती है। नौ देवियों की अलग-अलग पूजा होती है मगर इस मंदिर में हर नौ देवियों को पूजने वाले श्रद्धालु आते हैं। मां का दर्शन से शत्रुओं का विनाश होता है ।सुख शांति और धन एवं वैभव की प्राप्ति होती है। भक्तगण मां को नारियल और चुनरी चढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
Continue Reading
