वाराणसी
सारनाथ क्षेत्र में चोर हुए बेलगाम, एक हफ्ते के अंदर दूसरी बड़ी चोरी
सारनाथ क्षेत्र के परशुरामपुर में लाखों की हुई चोरी
सारनाथ (वाराणसी), स्थानीय थाना अंतर्गत परशुरामपुर के निवासी मयंक यादव के घर बीती रात चोरों ने घर में घुसकर लाखों रुपए के गहने एवं कैश अलमारी का लॉकर तोड़कर चुरा लिऐ।
मिली जानकारी अनुसार सारनाथ क्षेत्र के परशुरामपुर में रहने वाले मयंक यादव जो यहां पर अपने मामा राजकुमार यादव एवं मामी सुनीता यादव के साथ विगत 2021 अक्टूबर माह रह रहे हैं, मयंक के मामा राजकुमार यादव का जो केराकत में रोजगार सेवक के रूप में कार्यरत हैं। उनके अनुसार बीती रात घर के पीछे के रास्ते से घर में घुसे चोरों ने घर के एक कमरे में रखे अलमारी को खोल कर उसके अंदर के दो लाकर को तोड़कर उसमें रखें लगभग दस लाख के गहने एवं लगभग एक लाख कैश चुरा लिए। मयंक का कहना है कि वह आगे के कमरे में सोया था, और पीछे के कमरे में उसकी मामी अपने बच्चों के साथ सोई थी।मामा किसी कार्य से बाहर गए हुए थे। घटना की सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी सारनाथ धर्मपाल सिंह मय फोर्स एवं डाग स्क्वायड पहुंची। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद डॉग स्क्वायड की कुतिया मकान से चल कर कुछ दूर आगे जाकर रुक गई। थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह का कहना है कि पूछताछ की जा रही है उम्मीद है, बहुत जल्दी ही इस चोरी का खुलासा किया जाएगा।


