Connect with us

वाराणसी

फरार चल रहे लुटेरे गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट :विक्की मध्यानी

अवैघ तमंचा,कारतूस व मोटर साईकिल बरामद

Loading...

शिवपुर पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैंट के नेतृत्व में शिवपुर पुलिस व क्राइम ब्रांच संयुक्त टीम अपराधियों की चेकिंग कर रहे थे।कि मुखबिर द्वारा सूचना मिला की मुकदमा अपराध संख्या 0381/2022 धारा 392/411 संबंधित वांछित अभियुक्त फरार चल रहे शातिर लुटेरे विशाल सिंह उर्फ राहुल व अंकित राय कहीं घटना को अंजाम देने के, फिराक में हैं। तत्काल घेराबंदी कर पुलिस द्वारा शातिर अपराधियों को अग्रसेन पीजी कॉलेज के पास से पूर्वाहन लगभग 1:00 बजे गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के पास एक अदत मोटरसाइकिल एफ जेड लाल रंग की और दो तमंचा दो जिंदा कारतूस और 5000 रुपए नगद बरामद किया गये। दोनो अभियुक्त ने एक हफ्ते पहले अग्रसेन पीजी कॉलेज के पास लूट की घटना में शामिल थे और बाइक सवार दो युवकों का पीछा कर फायर कर गाड़ी भी छीन लिए थे। गिरफ्तार करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार यादव उप निरीक्षक विवेक सिंह , उप निरीक्षक प्रशांत गुप्ता उप निरीक्षक आनंद प्रकाश क्राइम ब्रांच उप निरीक्षक बृजेश मिश्रा हेड का0 संतोष शाह हेड का0 प्रमोद सिंह हेड का0जितेंद्र सिंह ब्रह्मदेव सिंह, अनुग्रह वर्मा चालक उमेश सिंह मौजूद थे।और शिवपुर पुलिस द्वारा शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page