Connect with us

वाराणसी

लकड़ी का खिलौना बनाने वालों खराड़ी समाज को पिछड़ी जाति में शामिल करने की लड़ेगी लड़ाई – राष्ट्रीय समता पार्टी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी।आज खोजवां स्थित शिवमंदिर पर लकड़ी से खिलौना बनाने वाले खरादी समाज की बैठक राष्ट्रीय समता पार्टी के बैनर तले हुई।
जिसमे मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सलाहकार राजकुमार गुप्ता ने बताया कि यह समाज आज बहुत पिछड़ा और ठगा महसूस कर रहा है यह कमेरा समाज अपना परिवार लकड़ी के समान बनाकर उससे अपने परिवार का पालन पोषण करते है इनको खरादी समाज कहा जाता है इनकी मांग है कि इस समाज को भी पिछड़ी जाति में जोड़ा जाए जिससे इनको भी आरक्षण का लाभ मिले राष्ट्रीय अध्यक्ष दीदी वंदना सिंह ने बताया कि खरादी समाज की तादात वाराणसी सहित प्रदेश के हर जिले में है जिनको कोई पूछने वाला नही है आज इस समाज की राष्ट्रीय समता पार्टी प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर जल्द ही पत्रक देगा।
राष्ट्रीय महासचिव/प्रवक्ता प्रकाश जायसवाल ने कहा कि आज जिस खराड़ी समाज को केंद्र सरकार द्वारा अनदेखा किया जा रहा है उस समाज द्वारा बनाई गई हाथ गाड़ी को पकड़ कर देश का हर व्यक्ति चलना सीखता हैं खराडी समाज लकड़ी का खिलौना तो जरूर बनता है लेकिन उसके साथ साथ नौजवानों को रोजगार भी देता है जो खराड़ी समाज हम सभी को चलना सीखता हैं आज केंद्र व राज्य सरकार उस समाज को छलने का काम यह सरकार कर रही है राष्ट्रीय समता पार्टी खराड़ी समाज की आवाज सड़क से संसद तक पहुंचाने का काम करेंगी।युवा नेता सुधांशु सिंह के बुलाने पर राष्ट्रीय समता पार्टी कोर कमेटी खोजवा वाराणसी पहुची और इनका हाल जाना। हिमांशू सिंह ने कहा कि मेरा परिवार भी लकड़ी के खिलौने का काम करता यहां सैकड़ो की संख्या में खराडी परिवार रहता जो हजारो की संख्या में खोजवा मंत्री रविन्द्र जायसवाल व सांसद महेंद्र पांडेय के घर के बगल में रहता है लेकिन मंत्री कभी इस समाज की हाल तक नही लिया राष्ट्रीय समता पार्टी इस तरह के मंत्री से इस्तीफे की मांग करती है और मुख्यमंत्री से मांग करती है कि इनको मंत्रीमंडल से बाहर किया जाए। अन्यथा इस खराडी समाज को हक़ हिस्सा अधिकार दिलाने के लिये आदोंलन की चेतावनी देती है
अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष बिजेंद्र पाल ने किया,

प्रमुख रूप से उपस्थित रहे राष्ट्रीय सलाहकार राजकुमार गुप्ता,राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता प्रकाश जायसवाल, महिलामंच राष्ट्रीय अध्यक्ष दीदी वंदना सिंह , राजू पटेल, हिमांशू सिंह, राज सेठ, बरुन सेठ, गौरव मौर्य, तुसर यादव, दीपक पटेल, रवि पटेल, हर्ष यादव,शुभम पल, आतिफ इस्लाम धर्मराज पटेल, जितेंद्र पटेल, जयनाथ यादव, दिनेश पटेल, आदि लोग रहे।

Loading...

राष्ट्रीय संयोजक शशिप्रताप सिंह लखनऊ रहने के कारण मोबाइल से ही अपनी बातों को बैठक में रहने का काम किया तथा भाषण देकर कहा कि खरादी समाज के हुनर को तथा वाराणसी में बनने वाले लकड़ी के समान को विदेश तक पहुचाने का संकल्प लेता हुँ। यह राष्ट्रीय समता पार्टी की अब समस्या है इस समस्या और मांग को दिलवा कर रहंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page