Connect with us

वाराणसी

आगामी त्योहारों को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: लोहता थाना परिसर में शनिवार को नायब तहसीलदार व थाना प्रभारी ने रामलीला, दुर्गापूजा एवं दशहरे के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उददेश्य से एक बैठक आयोजित की।उन्होने क्षेत्र के सम्भ्रांत लोगों को निर्देशित करते हुए कहा कि रामलीला स्थलों व दुर्गापूजा के पंडाल पर एवं दशहरा के पर्व के अवसर पर शान्ति एवं साफ सफाई सफाई की व्यवस्था पूर्णतः बनाये रखें।थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी ने कहा कि रामलीला एवं दुर्गापूजा समिति के लोगों से अपील है कि वे अपने पण्डालो में ध्वनि प्रदूषण का ध्यान देते हुए डीजे का साउंड के साथ भक्ति भजन के गीत चलाए।क्षेत्र में पुलिस के चौकीदार की ड्यूटी रहेगी। जिससे कोई अप्रिय घटना घटित न हों। रामलीलास्थल के आस-पास की स्ट्रीट लाईट को ठीक कराया जाये ताकि जन साधारण को रात्रि में अनावश्यक परेशानी न हो। लोहता को नगर निगम घोषित होने पर कुछ समस्याओ संज्ञान में लेते हुए नायब तहसीदार द्वारा हर सम्भव समाधान की बात कही गई। इस अवसर पर पंडित रमाकांत शुक्ला (ब्यास)कन्हैया लाल सेठ,सुरेश चंद्र श्रीवास्तव,मंडल अध्यक्ष सुनील मिश्रा,अशोक मिश्रा,छितौनी प्रधान विजय जायसवाल,महमूदपुर प्रधान पति इम्तियाज हाशमी,अकरम,मनोज यादव,शैलेश तिवारी,त्रिलोकी दुबे,विजय बहादुर दुबे विक्की,रजनीश कांत शुक्ला, हाजी दीन मोहम्मद,मैनुद्दीन, संतोष चौधरी के साथ तमाम सम्भ्रांत लोग मौजूद रहे।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page