Connect with us

वाराणसी

पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले 3 आरक्षियों को किया निलम्बित व 1 आरक्षी को किया लाइन हाजिर

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी।जनपद वाराणसी ग्रामीण में मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार का आगमन/ भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित था। मुख्यमंत्री के आमगन के समय आरक्षीगण के ड्यूटी प्वाइंट पर विपरीत दिशा से ट्रैक्टर आ रहा था, जिसे आरक्षीगण राजा कुमार दूबे, सुधीर कुमार भारती तथा रंजय सिंह द्वारा नहीं रोका गया। स्पष्ट निर्देश के बावजूद भी आरक्षीगण द्वारा वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान अपने पदीय कर्तव्य के निर्वहन में घोर लापरवाही, उदानसीनता एवं स्वेच्छाचारिता बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा उक्त आरक्षीगण राजा कुमार दूबे थाना बड़ागाँव, सुधीर कुमार भारती थाना रोहनिया तथा रंजय सिंह थाना रोहनिया को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया। मा० मुख्यमंत्री जी के आगमन के समय टीपी चन्दन कुमार अपने ड्यूटी प्वाइंट से दूर थे जिस कारण पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा टीपी चन्दन कुमार को लाइन हाजिर किया गया तथा ट्रैफिक होमगार्ड केशव चौबे व शशिकान्त गौड़ द्वारा वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान अपने पदीय कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा होमगार्ड कमाण्डेन्ट से पत्राचार कर ट्रैफिक से वापस किया गया।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page