वाराणसी
जेसीआई काशी शिवा द्वारा आयोजित “नमस्ते जैसी सप्ताह का दूसरा दिन संपन्न हुआ
वाराणसी।आज औरंगाबाद स्थित कमलापति त्रिपाठी कॉलोनी से ही जांच एवं नेत्र जांच के शिविर का आयोजन किया गया एवं इसके पश्चात अग्रसेन पी.जी. कॉलेज, मैदागिन में टॉक शो का आयोजन किया गया।
आज औरंगाबाद स्थित कमलापति त्रिपाठी कॉलोनी में कोटक बैंक के सहयोग से कॉलोनी वासियों के लिए “हड्डी एवं नेत्र जांच” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया जिसमे वासियों अपने रोगों के इलाज जल्द से जल्द कराने की सलाह दी गई एवं कैसे अपने नेत्रों और हड्डीओं को स्वस्थ रख सकते हैं इसकी भी सलाह दी गई. इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि डॉ. अजित सैगल और जेसी रमेश टेकरीवाल जी रहे। इसके पश्चात अग्रसेन पी.जी. कॉलेज, मैदागिन में टॉक शो का आयोजन किया गया जिसमे छात्राओं को “बदलता बनारस’ पे अपने वक्तव्य प्रस्तुत करना था। इस कार्यक्रम में जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय ट्रेनर जेसी अनिल जजोदिया मध्यस्थ के रूप में मौजूद थे इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्वध्यक्ष रह चुके जेसी योगेश अग्रवाल, जेसी वेनुरंजन और जेसी धीरज जायसवाल रहे। कार्यक्रम के संयोजक जेएफएम अभिषेक गुप्ता रहे एवं संयोजक जेसी नरेश चौरसिया और जेसी संदीप अग्रहरि रहे निर्देशक के रूप में जेसी रोहित चौरसिया, जेसी ऋषभ मिश्रा, जेसी मयूरेश अग्रवाल एवं जेसी नरेंद्र सिंह पल जी रहे।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष जेसी रवि प्रकाश गुप्ता, जेसी संतोष सिंह जेसी अतुल पाण्डेय, जेसी अभिनव चौरसिया, जेसी देवेश मेहरोत्रा, निवर्तमान अध्यक्ष जेसी प्रभव गर्ग एवं सदस्यों में अध्यक्ष जेसी गौरव मेहरोत्रा, जेसी उत्कर्ष बरनवाल, जेसी ऋषभ मिश्रा, जेसी यश चौधरी, जेसी मयूरेश अग्रवाल, जेसी विकास मेहरा, जेसी पंकज नागवंशी, जेसी शिव शंकर रस्तोगी, जेसी नरेश चौरसिया जेसी धीरज प्रजापति, जेसीरेट ज्योति भारद्वाज, जेसीरेट मिनाक्षी प्रजापति, आदि लोग उपस्थित थे।
