Connect with us

वाराणसी

यूपी इंटर कॉलेज में छात्रों का धरना प्रदर्शन

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – विक्की मध्यानी

छात्रावास खोलने की मांग पर अड़े

Loading...

वाराणसी। उदय प्रताप कॉलेज में इंटरमीडिएट छात्रों ने छात्रावास खोलने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। धरने पर बैठे छात्रों ने बताया कि पूर्व में भी हम लोगों ने हॉस्टल खोलने की मांग की थी परंतु केवल अब तक आश्वासन ही मिलता रहा है। दूर-दराज से पढ़ने के लिए आए बच्चों को छात्रावास की सुविधा न मिलने से रहने और खाने-पीने में काफी दिक्कतें होती हैं।आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को मकान का किराया देने में भी दिक्कतें आती हैं। छात्रों का कहना है कि जब इस विषय पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ रमेश प्रताप सिंह से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि लगभग ढाई साल से छात्रावास बंद है. और वर्तमान में खोलने की स्थिति में नहीं है।क्योंकि साफ सफाई काफी दिनों से नहीं हुई है हॉस्टल में पेड़ पौधे विकराल रूप ले चुके हैं और काफी गंदगी है।इन सभी समस्याओं से निजात पाने के बाद ही हम हॉस्टल के लिए आवेदन तैयार कर बच्चों को देंगे।तत्पश्चात जो योग्य छात्र और जिनकी पूर्व में छवि सही होगी उनके अभिभावक को बुलाकर हॉस्टल आवंटित करने की व्यवस्था की जाएगी।जो छात्र छात्रावास का दुरुपयोग करते मिलेंगे उन्हें बाहर का रास्ता दिखा कर इन चीजों पर लगाम लगाया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page