Connect with us

वाराणसी

एडीएम प्रशासन के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सघन दौरा

Published

on

Loading...
Loading...

फसल बर्बादी का आकलन करने को कहा ताकि मुआवजा दिया जा सके

Loading...

वाराणसी। जनपद में आयी बाढ़ के मद्देनजर जिलाधिकारी द्वारा चलाये द्वारा बाढ़ राहत के क्रम में आज अपर जिलाधिकारी प्रशासन रणविजय सिंह एवं अपर उप-जिलाधकारी डॉ ज्ञान प्रकाश के नेतृत्व में बाढ़ राहत क्षेत्रों मुस्तफाबाद, रामचंदीपुर का दौरा किया गया। इस दौरान प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों को मिल रही सुविधाओं का अवलोकन भी किया गया तथा पशुपालन विभाग द्वारा मवेशियों के लिए चारे व् भूसे के वितरण के सम्बन्ध में भी जानकारी जुटाया गया।
निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि ढाब क्षेत्र में बाढ़ का पानी घट रहा है जो एक अच्छा सूचक है। रामपुर प्राथमिक विद्यालय बाढ़ चौकी पर 50 लोगों के बीच अधिकारियों द्वारा दूध, बिस्किट, भोजन व् पानी का वितरण सुनिश्चित किया गया।
बाढ़ से काफी मात्रा में फसल डूब गयी थी जिसके लिए सम्बंधित क्षेत्र के लेखपाल को उसका आकलन करके मुआवजा हेतु सूची तैयार करने का अधिकारियों ने निर्देश दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page