Connect with us

वाराणसी

अब संक्रामक रोगों से बचाव के लिए तेज हुई कार्रवाई

Published

on

Loading...
Loading...

• बाढ़ से प्रभावित रहे इलाकों में एंटी लार्वा का छिड़काव के साथ ही फॉगिंग
• मच्छरजनित बीमारियों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग एलर्ट
वाराणसी| जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देशानुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सकीय व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए स्वास्थ्य विभाग का प्रयास लगातार जारी है। इसबीच गंगा व वरुणा के जलस्तर में हो रहे तेजी से घटाव को देखते हुए बाढ़ से प्रभावित रहे इलाकों में संक्रामक रोगों से बचाव के लिए कार्रवाई तेज कर दी गयी है। इन इलाकों में एंटीलार्वा का छिड़काव के साथ ही फॉगिंग करायी जा रही है ।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संदीप चौधरी ने बताया कि गंगा व वरुणा के जलस्तर में लगातार घटाव हो रहा है लेकिन बाढ़ से प्रभावित रहे इलाकों में जगह-जगह हुए कीचड़ व जल जमाव से संक्रामक रोग न फैले इसके लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह एलर्ट है। इसके तहत ही संक्रामक रोगों से बचाव के लिए कार्रवाई तेज कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि जल जमाव वाले स्थानों पर मच्छरजनित बीमारी डेंगू, मलेरिया आदि रोगों के फैलने की आशंका अधिक होती है लिहाजा बाढ़ से प्रभावित रहे सभी क्षेत्रों में एंटीलार्वा का छिड़काव करने के साथ ही नगर निगम के सहयोग से फॉगिंग भी करायी जा रही है।
जिला मलेरिया अधिकारी एससी पाण्डेय ने बताया कि एंटी लार्वा के छिड़काव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने डूडा से 15 कर्मियों को हायर किया है, जो विभिन्न इलाकों में एंटी लार्वा का छिड़काव कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को बाढ़ राहत शिविर नवयुग विद्या मंदिर ढेलवरिया, सिटी गर्ल्स स्कूल बड़ी बाजार, माता प्रसाद स्कूल काजी सादुल्लापुरा में बने बाढ़ राहत शिविरों के अलावा नक्खीघाट व अन्य क्षेत्रों मे एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया।
इसबीच बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नागरिकों को चिकित्सकीय सेवा उपलब्ध कराने का प्रयास भी जारी है। बाढ़ चौकियों पर तो उपचार किया ही जा रहा है आरबीएसके की टीम नाव से लोगों के घरों तक पहुंच कर उन्हें उपचार व आवश्यक दवायें उपलब्ध करा रही हैं। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. पीयूष राय ने बताया कि गुरुवार को बाढ़ राहत शिविरों में — मरीज देखे गये। साथ ही ओआरएस के — पैकेट व क्लोरीन टेबलेट की —गोलियां वितरित की गयी।
इस तरह बाढ़ राहत शिविरों में अब तक कुल —-मरीज देखे जा चुके है। साथ ही ओआरएस के —- पैकेट व क्लोरीन टेबलेट की —- गोलियां वितरित की गयी है।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page