Connect with us

वाराणसी

यात्रियों के सुरक्षित प्लेटफार्म बदलने हेतु पैदल ऊपरी गामी पुलों का निर्माण तीव्र

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी; पूर्वोत्तर रेलवे यात्री सुविधाओं के उन्नयन, नई तकनीक का उपयोग, विकास कार्यों, नई लाइनों का निर्माण, विद्युतीकरण, गाड़ियों के संचलन में सुगमता आदि कार्यों में नित नये आयाम स्थापित कर रहा है । इसी क्रम में विगत वर्षों में वाराणसी मंडल में तेजी से हो रहे दोहरीकरण सह विद्युतीकरण के कारण छोटे स्टेशनों पर भी यात्रियों के सुरक्षित प्लेटफार्म बदलने हेतु पैदल ऊपरी गामी पुलों का निर्माण करके रेल संचलन को तीव्र एवं दुर्घटना रहित बनाने की योजना को तेजी से कार्यान्वित किया जा रहा है।
पैदल ऊपरी गामी पुलों का निर्माण के क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मण्डल के फेफना- इन्दारा रेल खण्ड पर चिलकहर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या 02 के निर्माण के उपरांत प्लेटफार्म संख्या 01 से जोड़ने वाले निर्माणाधीन फुट ओवर ब्रिज पर रेल विकास निगम लिमिटेड द्वारा 34.4×0.275×0.640 मीटर के दो गर्डरों की सफल लांचिंग का कार्य आज सम्पन्न हुआ । गर्डरों की लांचिंग यह चुनौतीपूर्ण कार्य एक शिफ्ट में मात्र 02:00 घंटे का ट्रैफिक एवं कर्षण ब्लाक लेकर सुरक्षा मानकों के साथ सफलतापूर्वक किया गया । गर्डर लांचिंग में 250 मीट्रिक टन क्षमता वाले रोड क्रेन का उपयोग किया गया । लांच किये गये 02 गर्डरों में से दो गर्डर की लम्बाई 34.4 मीटर तथा वजन 36 टन है। गर्डर लांचिंग का कार्य रेल विकास निगम लिमिटेड के मुख्य परियोजना प्रबंधक श्री विकास चंद्रा, अपर महाप्रबंधक/(सिविल विशेषज्ञ)संरक्षा एवं नियोजन श्री एस. एन. साहू की देख-रेख में 31 अगस्त, 2022 को प्रातः 07:25 बजे से 09:25 बजे विद्युत कर्षण एवं ट्रैफिक ब्लाक लेकर सिमित अवधि में सम्पन्न किया गया। अब चिलकहर स्टेशन पर यात्रियों को सुरक्षित ढंग से प्लेटफार्म बदलने में पैदल ऊपरी गामी पुल की सुविधा मिलेगी और परिचालन में भी सुविधा होगी ।
इस कार्य हेतु प्री एफओबी लॉन्चिंग की तैयारी पहले से शुरू कर ली गई थी जिसमें क्रेन प्लेसमेंट, मटेरियल शिफ्टिंग और अन्य कार्यों के लिए लाइन संख्या -2 का पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया था । इस अवधि के दौरान गर्डर लॉन्चिंग (2 नग), सुरक्षा संबंधी वेल्डिंग कार्य, टीआरडी कार्य और अन्य संबद्ध नियोजित गतिविधियाँ सफलतापूर्वक संपन्न हुईं।
इसी क्रम में उल्लेखनीय है कि रतनपुरा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 का निर्माण कार्य चल रहा है। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर 1 से 2&3 पर जाने के लिए रेल विकास निगम लिमिटेड के द्वारा फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। प्लेटफार्म के दोनों तरफ फुट ओवर ब्रिज का स्टैंड खड़ा कर दिया गया है। रतनपुरा रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज के गार्डर की लांचिंग 02 सितंबर,2022 को करने की तैयारियां चल रहीं है ।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page