Connect with us

अपराध

लालपुर पुलिस को बड़ी सफलता, शातिर चोर राजू बंगाली साथी समेत चढ़ा पुलिस के हत्थे

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी| लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा पुलिस आयुक्त वाराणसी के द्वारा अपराध व अपराधियों एंव घटनाओं के अनावरण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन व अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे व सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ एवं प्रभारी निरीक्षक थाना लालपुर पाण्डेयपुर के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान दौलतपुर रोड के पास से अभियुक्त राजू सिंह उर्फ राजू बंगाली उर्फ रिशू सिंह पुत्र सिब्बूलाल सिंह निवासी ग्राम फूलपुर सरायमीर जिला आजमगढ़ हालपता लालपुर सट्टी थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमि0 वाराणसी उम्र करीब 25 वर्ष, मिंटू जायसवाल पुत्र रमेश जायसवाल निवासी नईबस्ती पाण्डेयपुर थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमि वाराणसी उम्र करीब 25 वर्ष से सम्बन्धित मु0अ0सं0 0092 / 2022 धारा 457, 380 भादवि व मु0अ0सं0 0212/2022 धारा 379,411 भादवि व कायमी मु0अ0सं0 0257/2022 धारा 411,413,414 भादवि मु0अ0सं0 0258/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, मु0अ0सं0 0259/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमि0 वाराणसी पंजीकृत अभियोग में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमा यादव मय हमराह उ0नि0 प्रकाश सिंह चौहान मय हमराह प्र0उ0नि0 कोमल कुमार के साथ देखभाल क्षेत्र, रोकथाम जुर्म जरायम तथा रात्रि गस्त में दौलतपुर रोड पर पहुँचा तो वहाँ पर क्राइम टीम प्रभारी थाना लालपुर पाण्डेयपुर उ0नि0 मनीष पाल मय क्राइम टीम के हे0का0 सुरेन्द्र कुमार मौर्या, का0 उपेन्द्र बहादुर सिंह, का0 चन्द्रेश कुमार, का0 मनीष तिवारी के साथ क्षेत्र में गठित अपराधों की रोकथाम की चर्चा करते हुए संदिग्ध व्यक्ति तथा वाहनों की चेकिंग करना प्रारम्भ कर दिया, कुछ ही देर चेकिंग किया था कि इतनें में झंखडहवा बाबा मन्दिर की तरफ से दौलतपुर आने वाले रास्ते से 2 व्यक्ति हाथ में झोला लिये आते दिखायी दिये जो कि हम पुलिस वालों को चेकिंग करते देखकर पीछे मुड़कर तेज कदमों से वापस जाने लगे। संदेह होने पर रुकने के लिए आवाज दिया गया कि इतने में दोनो व्यक्ति भागने लगे। हम सभी पुलिस वाले तेजी से दौड़कर हिकमत अमली से घेरघारकर दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिये तथा पकड़े हुए व्यक्तियों से उनका नाम पता पूछा गया तो पहले व्यक्ति ने अपना नाम राजू सिंह उर्फ राजू बंगाली उर्फ रिशू सिंह पुत्र सिब्बूलाल सिंह निवासी ग्राम फूलपुर सरायमीर जिला आजमगढ़ व हालपता लालपुर सट्टी थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमि0 वाराणसी उम्र 25 वर्ष बताया तथा दूसरे ने अपना नाम मिंटू जयसवाल पुत्र रमेश जयसवाल निवासी नईबस्ती पाण्डेयपुर थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमि0 वाराणसी उम्र 25 वर्ष बताया। उनसे भागने कारण पूँछा गया तो बता रहे है कि साहब हम दोनों अलग-2 जगहों पर घरों में चोरियाँ करते है । तथा कुछ दिन पहले भी घर में घुसकर मोबाइल व पैसों की चोरी किये थे जो दालमण्डी जाकर सुनील प्रजापति जिनकी दुकान सुनील टेलीकाम एण्ड रिपेयरिंग सेंटर के नाम से दालमण्डी में वसीम भाई कटरा में स्थित है। इनकी दुकान पर पहले भी कुछ माल बेचा था, तथा आज भी 2 मोबाइल बेंचें है, जिसमें से 1-1 मोबाइल हम दोनों के हिस्से में आया था और कुछ माल हम लोगो के पास अभी भी शेष है। पैसा पाने के बाद दालमण्डी से रामनगर होते हुए हाइवे पर जाकर चंदौली बार्डर के पास आये जहाँ आकर 01 व्यक्ति गांजा की डिलीवरी देता है उसका नाम पता नही मालूम है। उससे गाँजा लेकर वापस आकर बचते बचाते जा ही रहे थे कि आप लोगों ने देख लिया और फिर पकड़ लिया। गिरफ्तारशुदा दोनो व्यक्तियों की बारी-2 से जामा तलाशी ली गयी तो पकड़े गये राजू सिंह उपरोक्त के कब्जे से दाहिने हाँथ में लिए हुये झोले से एक बण्डल मे लपेटे हुवे नाजायज गांजा प्राप्त हुआ तथा जामा तलाशी से पहने हुवे काले रंग के लोवर पैंट बाँयी जेब से 02 अदद मोबाइल फोन का व VIVO 1820 काले व नीले रंग का बरामद हुआ । तत्पश्चात दूसरे व्यक्ति मिंटू जयसवाल उपरोक्त के थैले को चेक किया गया तो इसमे भी एक बण्डल में लपेटे हुए अवैध गांजा प्राप्त हुआ तथा जामा तलाशी करने पर पहने हुवे पैंट की दाहिनी जेब से 01 अदद मोबाइल प्राप्त हुआ। राजू सिंह उपरोक्त से बरामद 1200/-रू0 के सम्बन्ध में कड़ाई से पूछताछ किया गया तो बता रहा है कि साहब इसी साल वाली होली के कुछ दिन बाद हम दोनो ने लमही के एक घर में घुसकर चोरी किया था जिसमें लैपटाप व मोबाइल व कुछ पैसे मिले थे। लैपटाप व मोबाइल सुनील प्रजापति उपरोक्त को बेचे थे, जिसमें कुछ पैसे बकाया थे, जिनमें से आज 1500/- रु0 मिले थे, जिसमे से 300/ रु० खर्च हो गये और 1200/-रू0 बचे है। मेरे पास से मिले दोनों मोबाइल मे से एक रमदत्तपुर की चोरी का है, जो पसंद आया तो मैने अपने इस्तेमाल के लिए रखा था। IME का मिलान किया गया तो रमदत्तपुर में हुयी चोरी मु0अ0सं0 212/2022 धारा 379 PC से सम्बन्धित है तथा उसमें चोरी हुवे अन्य 02 मोबाइल सुनील प्रजापति के पास ही है। बरामदशुदा दूसरी मोबाइल किसी अन्य चोरी से सम्बन्धित है। राजू सिंह उपरोक्त द्वारा बताया गया कि हम दोनों लोग मिलकर चोरी करते है। जो भी इलेक्ट्रानिक सामान मिलता है, वह सुनील प्रजापति उपरोक्त को बेंच देते है। जिसमें मुझे भी कुछ पैसा मिल जाता है तत्पश्चात मिंटू जयसवाल से चोरी के सम्बन्ध में पूछा गया तो बता रहा है कि साहब जो रसीद है वह रमदत्तपुर में हुयी चोरी वाली मोबाइल की है, जो मुझे हिस्से में मिली थी। तथा लमही की चोरी में मिला हिस्सा खर्च हो चुका है। लमही की चोरी के सम्बन्ध में जानकारी किया गया तो मुंशी प्रेमचन्द अध्ययन केन्द्र लमही के पीछे की कालोनी में शीतला प्रसाद के घर में दिनांक 27.03.2022 को भोर में हुयी चोरी है। जिसमें मु0अ0सं0 092/2022 धारा 457, 380 IPC में पंजीकृत है जिसकी विवेचन वर्तमान में प्र0उ0नि0 जितेन्द्र कुमार वर्मा द्वारा सम्पादित की जा रही है। जिन्हें जरियें दूरभाष सूचित किया गया। बरामद शुदा तीनों मोबाइलों व 1200/-रू0 को क्रमशः अलग-2 मुकदमावार सफेद पारदर्शी डिब्बे में सर्वशील मुहर कर नमूना तैयार किया गया || बरामदशुदा गांजा के संदर्भ में दोनों से रखने का अधिकार पत्र मांगा गया तो दिखाने से कासीर रहें। बरामदगी के आधार पर पकड़े गये दोनों अभियुक्तों को जुर्म धारा से अवगत कराते हुये बजाफ्ता बकायदा समय 11.30 बजे हिरासत पुलिस लिया गया। पकड़े गये अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिफ्तार अभियुक्तका विवरण 1 राजू सिंह उर्फ राजू बंगाली उर्फ रिशू सिंह पुत्र सिब्बूलाल सिंह निवासी ग्राम फूलपुर सरायमीर जिला आजमगढ़ हालपता लालपुर सट्टी थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमि० वाराणसी उम्र करीब 25 वर्ष 2. मिंटू जायसवाल पुत्र रमेश जायसवाल निवासी नईबस्ती पाण्डेयपुर थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमि0 वाराणसी उम्र करीब 25 वर्ष

बरामदगी का विवरण 1. राजू सिंह उपरोक्त 1.OPPOA 54 स्लेटी रंग, 2. VIVO 1820 काले व नीले रंग, 3. 1200 /- रुपये, 4. अवैध गांजे का वजन 600 ग्राम 2. मिंटु जायसवाल – 1. VIVO T1562. एक मोबाइल रसीद खाली डिब्बा Redmi 9A Sport, 3. अवैध गांजे का वजन 400 ग्राम

गिरफ्तारी करने वाली पुलिसटीम का में प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार यादव थाना लालपुर पाण्डेयपुर, उ0नि0 प्रकाश सिंह चौहान चौकी प्रभारी पहड़िया थाना लालपुर, प्र030नि0 कोमल कुमार चौकी पहड़िया थाना लालपुर पाण्डेयपुर, उ0नि0 मनीष पाल चौकी प्रभारी जिला जेल / क्राइम टीम, हे0का0 सुरेन्द्र कुमार मौर्या, थाना स्थानीय क्राइमटीम, का0 उपेन्द्र बहादुर सिंह, थाना स्थानीय क्राइम टीम, का0 चन्द्रेश कुमार, थाना स्थानीय क्राइम टीम, का0 मनीष तिवारी, थाना स्थानीय क्राइम टीम थे|

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page