Connect with us

अपराध

राजगीर मिस्त्री की दोपहिया वाहन लबे रोड से गायब

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – विक्की मध्यानी

बेखौफ चोरों ने दोपहर को ही घटना को दिया अंजाम

Loading...

वाराणसी। शिवपुर थानाक्षेत्र के चांदमारी चौकी अंतर्गत टीएफसी के ठीक सामने संध्या त्रिपाठी के मकान में कुछ माह पूर्व से नवनिर्माण का कार्य चल रहा है।जहां प्रेमचंद प्रजापति निवासी चौबेपुर राजगिरी का काम कर परिवार की रोजी-रोटी चला रहे हैं। प्रतिदिन की भांति बीते दिन वह अपने काम पर लगभग प्रातः 9:00 बजे आ गए और बगल में मदर डेयरी के बाहर पेड़ के नीचे अपने काले रंग की स्प्लेंडर जिसका नंबर यूपी 65 सी डब्ल्यू 4390 है खड़ी कर दी।और पुनः जब वह सायं 4:00 बजे काम समाप्त कर गाड़ी के पास आए तो देखा कि वाहन उनकी आंखों से ओझल थी। आनन-फानन में शिवपुर थाने में चोरी की तहरीर दी।शिवपुर पुलिस 379 का मुकदमा पंजीकृत कर सीसी टीवी के माध्यम से चोरों की तलाश कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page