वाराणसी
अराजक तत्वों ने महिला उद्यमी के प्लाट पर किया तोड़फोड़, मुकदमा दर्ज
वाराणसी । फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियांव स्थित यूपीसीडा के आवंटी के जमीन पर पहुंचकर अराजकता फैलाते हुए निर्माण कार्य रुकवाने वाले तारक नाथ जायसवाल तथा उनके साथ आए आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध रविवार को महिला उद्यमी पूजा जायसवाल ने थाने पर तहरीर दी । जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई.
बताया जाता है कि यूपीसीडा से उद्योग लगाने के लिए पूजा जायसवाल ने जमीन का आवंटन करवाया है । जहां पर इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है । शुक्रवार की रात जब पूजा जायसवाल और उनके परिजन रात को घर सोने चले गए । तभी बोलिया लहरतारा निवासी तारक नाथ जायसवाल बोलेरो गाड़ी संख्या उ.प्र.65 बीबी/6519 से अपने साथ आधा दर्जन लोगों को लेकर पहुंचा और निर्माण कार्य क्षतिग्रस्त करते आगे काम न करने की हिदायत दी । इस पर निर्माण कार्य मे लगे ठेकेदार ने महिला उद्यमी को सूचना दी । उन्होंने तत्काल चौकी इंचार्ज को अवगत कराया । रविवार को तारक नाथ जायसवाल और उनके आधा दर्जन अज्ञात साथियों के विरुद्ध लिखित तहरीर दी गयी । पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है । जिसको लेकर पुलिस को तहरीर दी गई.
तहरीर में पीड़ित ने बताया की आशुतोष पुत्र स्व0 जयप्रकाश सेनपुरा चेतगंज वाराणसी का निवासी हूँ, मैं अपनी पत्नि पुजा जायसवाल के नाम आवन्टित औद्योगिक क्षेत्र करखियांव के प्लाट नं 0 ई 185 पर निर्णाण विस्तार करवा रहा था, 26 अगस्त 2022 को सांय 7 बजे के आसपास ताड़क नाथ जायसवाल पुत्र स्व0 जीत लाल जायसवाल निवासी बौलिया लहरतारा थाना मण्डुआडीह का निवासी है। जो कि उस दिन अपने साथ आधा दर्जन अज्ञात व्यक्तियों के साथ बुलेरो वाहन स ० UP65 BB6519 हमारे उक्त प्लाट पर पहुँच कर हमारे ठेकेदार को काम रोकने के लिए कहते हुए वहाँ रखे हुए बाँस बल्ली पटरा सरिया को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर हमारे प्लाट में तोड़फोड़ किए । लगभग एक लाख रूपये का सामान क्षतिग्रस्त किये. पुलिस ने आशुतोष जायसवाल के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया.
