Connect with us

वाराणसी

संकल्प संस्था द्वारा हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता का हुआ

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी।सामाजिक संस्था संकल्प के तत्वावधान में तीज की पूर्व संध्या पर सोमवार को मैदागिन स्थित हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जहां प्रतिभागी छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भागीदारी करते हुए अतिथियों को मेंहदी लगाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया।
इस मौके पर संयोजिका गीता जैन ने कहा कि आज का आयोजन, युवाओं को अपने संस्कृति व संस्कार से जोड़ने का प्रयास है। जिससे वो देश की विविध संस्कृति व संस्कार को जान सके।
निर्णायक मंडल की सदस्य प्रमुख समाजसेवी गीता जैन, मालिनी चौधरी व राजरानी अग्रवाल ने छात्राओं द्वारा लगाई गई मेहंदी का अवलोकन कर मुनमुन प्रजापति (कक्षा 12ए) को प्रथम, राधा (कक्षा 12ए) को द्वितीय एवं लवली (कक्षा 10बी) को तृतीय चुना किया। जिन्हे जिन्हें संकल्प संस्था की ओर से कालेज के प्रबंधक हरीश अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या प्रियंका तिवारी ने पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर शिक्षिका श्रीमती कंचन बाला, शशि श्रीवास्तव, रंजना गिरी, सुनीता सिंह, सुधा बघेन आदि का विशेष सहयोग रहा।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page